scriptशनि देव का तेलाभिषेक, लगाया छप्पन भोग | Hariyali amavashya | Patrika News

शनि देव का तेलाभिषेक, लगाया छप्पन भोग

locationबीकानेरPublished: Aug 12, 2018 10:40:09 am

Submitted by:

dinesh kumar swami

बीकानेर. अमावस्या पर शनिवार को शनि मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। शनि भगवान का तेलाभिषेक किया गया। मंदिरों में छप्पन भोग सजाए गए। श्रद्धालुओं ने मन्नत मांगी। मंदिरों में दिनभर भजन-कीर्तन होते रहे।

Hariyali amavashya

Hariyali amavashya


बीकानेर. अमावस्या पर शनिवार को शनि मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। शनि भगवान का तेलाभिषेक किया गया। मंदिरों में छप्पन भोग सजाए गए। श्रद्धालुओं ने मन्नत मांगी। मंदिरों में दिनभर भजन-कीर्तन होते रहे। शहर में पब्लिक पार्क स्थित शनि मंदिर में विशेष आयोजन हुए।
सुबह यज्ञ किया गया। शाम को सुदंर कांड पाठ किए गए। शहर के पवनपुरी, डागा चौक क्षेत्र के शनि मंदिरों भी पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान दर्शनार्थियों की भीड़ रही। शहर में दान-पुण्य का सिलसिला चला। मंदिरों के बाहर जरूतमंदों को वस्त्र, खाद्य सामग्री बांटी गई।
किया भंडारा
पब्लिक पार्क स्थित शनि मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। शनि देव के छप्पन भोग लगाया गया। व्यवस्थापक सरदारसिंह ने बताया कि सुबह भगवान शनि देव का अभिषेक-पूजन किया गया है। शनिदेव का विशेष शृंगार किया गया। दोपहर को हुए यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी। बाद में प्रसाद वितरण किया व सुंदरकांड पाठ किया गया।
शिव का शृंगार
बंगला नगर स्थित शिव मंदिर में हरियाली अमावस्या पर भगवान शिव का विशेष शृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने पुष्पों, मेवों आदि से शृंगार कर पूजा-अर्चना की।

29 से होगा जाम्भाणी सत्संग
खाजूवाला. यहां जम्भेश्वर मंदिर में जाम्भाणी सत्संग को लेकर बिश्नोई समाज की बैठक शनिवार को मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष सुखराम खोखर की अध्यक्षता में हुई। जंभेश्वर चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सुखराम खोखर ने बताया कि बैठक में 29 अगस्त से होने वाले जाम्भाणी सत्संग के बारे में चर्चा की गई। इसमें स्वामी भागीरथदास शास्त्री व आचार्य रामाचार्य मुकाम कथा का वाचन करेंगे। दोपहर 12 से दोपहर 3 बजे तक कथा का वाचन होगा। वहीं 3 सितंबर को जन्माष्टमी महोत्सव एवं जंभेश्वर भगवान का जागरण होगा। अगले दिन सुबह 7.15 बजे हवन व पाहल का कार्यक्रम होगा। बैठक में कार्यक्रम की जिम्मेदारियां सौपी गई। इस मौके पर रामधन बिश्नोई, राजेश गोदारा, कृष्ण गिला, लुंबाराम खीचड़, रामरतन खीचड़, हनुमान गोदारा, रामनिवास टाडा, विष्णु डेलू, सुनील साहरण, संजीव गोदारा, सुरेन्द्र डेलू सहित समाज के लोग मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो