scriptप्रतिमाओं का होगा हरियाला श्रृंगार, होंगे अभिषेक-पूजन | Hariyali Amavasya | Patrika News

प्रतिमाओं का होगा हरियाला श्रृंगार, होंगे अभिषेक-पूजन

locationबीकानेरPublished: Aug 08, 2021 05:40:45 pm

Submitted by:

Vimal

हरियाली अमावस्या – घरों व मंदिरों में होंगे पूजन-अनुष्ठान, पुष्प- फल से होगा श्रृंगार

प्रतिमाओं का होगा हरियाला श्रृंगार, होंगे अभिषेक-पूजन

प्रतिमाओं का होगा हरियाला श्रृंगार, होंगे अभिषेक-पूजन

बीकानेर. सावन में हरियाली अमावस्या का विशेष महत्व है। रविवार को हरियाली अमावस्या मनाई जाएगी। इस अवसर पर देव प्रतिमाओं का विशेष अभिषेक, पूजन और श्रृंगार किया जाएगा। घरों और मंदिरों में देव प्रतिमाओं और मंदिरों को विभिन्न प्रकार के पुष्पों, ऋतुफल, दूब, हरी पतियों आदि से सजा जाएगा। शिवालयों में अभिषेक-पूजन के आयोजन होंगे। भगवान शंकर के पंचवक्त्र का सर्वोषधि, घी, दूध से रूद्राभिषेक किया जाएगा। गायों को घास खिलाया जाएगा व जरुरतमंदों को अन्न और वस्त्र दिए जाएंगे। हरियाली अमावस्या को लेकर शनिवार को मंदिरों में रात तक तैयारियां चलती रही। कई मंदिरों में हरियाली श्रृंगार किया गया है।

 

हरियाली अमावस्या का विशेष महत्व
ज्योतिषाचार्य पंडित राजेन्द्र किराडू के अनुसार सावन की हरियाली अमावस्या का विशेष महत्व है। धर्मग्रंथों व व्रतराज आदि में इसका विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन पित्तरों का विशेष पूजन, तर्पण, पिंडदान आदि का अधिक महत्व है। इस दिन ग्रहों की शांति के लिए पौधरोपण फलदायक बताया गया है। जन्म पत्रिका में स्थित क्रूर ग्रहों की दशा की शांति के लिए भगवान शंकर के पंचवक्त्र का सर्वोषधि, घी, दूध से अभिषेक का विशेष है। हरियाली अमावस्या के दिन गायों को हरा चारा खिलाने का अधिक पुण्य है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो