बीकानेर

राजस्थान में यहां तेज आंधी के बाद हुई बारिश, कई जगह उखड़े पेड़

आंधी के बाद करीब एक घंटे तक बारिश हुई।

बीकानेरJun 07, 2018 / 07:50 pm

dinesh kumar swami

heavy rain in bikaner

बीकानेर. लूणकरनसर क्षेत्र में गुरुवार शाम आंधी के बाद करीब एक घंटे तक बारिश हुई। इससे जहां एक तरफ लोगों को आसमान में छाए धूल के गुब्बार से मुक्ति मिली वहीं गर्मी से भी राहत मिली। बारिश होने से किसानों के चेहरे भी खिल गए है। रबी की फसल कटाई के बाद खेत खाली पड़े है।
 

बारिश नहीं होने से खेतों में हरा तिनका तक नजर नहीं आता। अब बारिश होने से घास-फूस उगने से पशुओं के लिए हरा चारा हो पाएगा। बारिश शाम करीब साढ़े पांच बजे शुरू हुई जो करीब एक घंटा चली। इससे पहले आए अंधड़ से लूणकरनसर क्षेत्र में कई जगह पेड़ उखड़ गए और विद्युत तार टूट कर गिर गए।

Home / Bikaner / राजस्थान में यहां तेज आंधी के बाद हुई बारिश, कई जगह उखड़े पेड़

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.