script

ऐतिहासिक शहर बीकानेर बन सकता है हेरिटेज स्मार्ट सिटी

locationबीकानेरPublished: Oct 31, 2017 12:16:10 pm

Submitted by:

dinesh kumar swami

ऐतिहासिक शहर बीकानेर को हेरिटेज स्थलों के संरक्षण और साफ-सफाई के बलबूते ‘स्मार्ट हेरिटेज सिटी’ बनाया जा सकता है।

Heritage smart city

हेरिटेज स्मार्ट सिटी

बीकानेर. ऐतिहासिक शहर बीकानेर को हेरिटेज स्थलों के संरक्षण और साफ-सफाई के बलबूते ‘स्मार्ट हेरिटेज सिटी’ बनाया जा सकता है। यह बात इण्डियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एण्ड कल्चर (इन्टैक) के राष्ट्रीय चेयरमैन एलके गुप्ता ने सोमवार को ‘राजस्थान पत्रिका’ के साथ बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि इसके लिए इन्टैक अपनी पूरी टीम के साथ बीकानेर चैप्टर को सहयोग करने को तैयार है।
गुप्ता ने कहा कि बीकानेर के महल, हवेलियां, मंदिरों के साथ अन्य ऐतिहासिक स्थल, करणी माता मंदिर, कपिल मुनि की स्थली श्रीकोलायत, पुगल की पद्मनी की गाथा, संस्कृति एवं परम्पराओं के बलबूते बीकानेर पहले से ही विश्व मानचित्र पर स्थापित है। हेरिटज संरक्षण के लिए इन्टैक की ओर से आर्थिक मदद भी मुहैया करवाई जा सकेगी। इन्टैक का पूरा दल बीकानेर चैप्टर के मंच से इस मुद्दे पर पहल करने को तैयार है, लेकिन इसके लिए स्थानीय प्रशासन और लोगों गंभर होना होगा।
संरक्षण के लिए मदद
बीकानेर को स्मार्ट हेरिटेज सिटी बनाने के लिए इन्टैक बीकानेर चैप्टर जिला प्रशासन, नगर निगम तथा हेरिटेज से जुड़े लोगों के साथ बातचीत करेगा। इसके लिए कार्यशाला आयोजित करेगा तथा हेरिटेज संरक्षण के लिए मदद करेगा। इन्टैक हेरिटेज संरक्षण के अलावा पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक हेरिटेज, पानी को साफ रखने समेत ९ तरह के विषयों पर काम कर रहा है। कई राज्य के साथ एमओयू हुआ है। उन्होंने कहा कि कई विषय सरकारों की बजाय समाज के हाथ में रहने से बेहतर काम होते हैं। बीकानेर में लोकल नॉलेज सेन्टर और हेरिटेज म्यूजियम बनाने की दिशा में भी काम किया जा सकता है।
राजपूत प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
बीकानेर. अखिल भारतीय राजपूत विकास समिति (पंजी) नई दिल्ली के तत्वाधान में राजपूत राष्ट्रीय मेधावी छात्र-छात्रा मेरिट पुरस्कार समारोह दिल्ली स्थित महाराणा प्रताप भवन में शाम 4 बजे सम्पन हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान सहित सभी राज्यों के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। प्रदेशों के प्रभारियों को भी सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में राजस्थान के प्रभारी मार्शल प्रहलाद सिंह को पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर एवं नेफैड के निदेशक अशोक ठाकुर ने सम्मानित किया। इस समारोह मे 10वीं और 12वीं परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को नकद राशि, पदक तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो