संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पलाल के आउटडोर के समय में 1 अप्रेल से बदलाव किया गया है। अब आउटडोर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेगा। रविवार तथा अन्य राजकीय अवकाश के दिन आउटडोर का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक रहेगा। जबकि सर्दी में इसका समय सुबह 9 बजे से दोपहर तीन बजे तक का था। इसी तरह डिस्पेंसरियों के समय में भी परिवर्तन किया गया है। डिस्पेंसरियों के खुलने का समय सुबह 8 से 12 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक रहेगा। राजकीय अवकाश के दिन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक डिस्पेंसरियां खुलेंगी।अब स्कूल सुबह 7 बजे से
शिक्षण संस्थाओं के समय में भी 1 अप्रेल से बदलाव किया गया है। अब स्कूल लगने का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। इसी तरह दूसरी पारी में दोपहर 12.30 बजे से शाम 6 बजे तक स्कूल लगेगा।सफाई का समय बदलेगा
शहर में नगर निगम की ओर से सफाई कार्य के लिए भेजे जाने वाले सफाई कर्मियों का समय भी 1 अप्रेल से बदल जाएगा। अब सफाई कर्मी शहर में सुबह 5.30 बजे से 10.30 बजे तक और शाम को 4 बजे से 7 बजे तक सफाई कार्य करेंगे। अभी सफाई कर्मी सुबह 6 बजे 11 बजे तक तथा शाम को 3 से 6 बजे तक ड्यूटी पर पहुंच रहे हैं।आंगनबाड़ी 8 से 12 बजे तक
जिले में आंगनबाड़ी अब 1 अप्रेल से सुबह 8 बजे से 12 बजे तक खुला करेंगी। यह समय 30 सितम्बर तक प्रभावी रहेगा। 31 मार्च से पहले यह ध्यान रखेंयदि वित्तीय वर्ष 2020-21 का आयकर रिटर्न नहीं भरा है तो हर हाल में 31 मार्च तक अवश्य भर दें। इसके बाद भर नहीं पाएंगे। साथ ही वित्तीय वर्ष 2021-22 का अग्रिम कर नहीं जमा कराया है, तो इसे भी 31 मार्च तक जमा करवा दें। नौकरी करने वाले लोगों ने इस वर्ष कम्पनी बदली है, तो नई कम्पनी में फार्म नम्बर 12 बी जमा करवा दें।
-सीए सुशीध शर्मा, फाइनेंसियल एक्सपर्ट