8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हावड़ा-बाड़मेर-हावड़ा साप्ताहिक सुपरफास्ट 4 से चलेगी

bikaner news - No reservation will be allowed in the train.
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jaibhagwan Upadhyay

•

Updated: 27 Nov 2020, 11:43 AM IST

No reservation will be allowed in the train.

हावड़ा-बाड़मेर-हावड़ा साप्ताहिक सुपरफास्ट 4 से चलेगी

बीकानेर.
रेलवे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हावड़ा-बाडमेर-हावड़ा साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार स्पेशल रेलसेवा का संचालन ४ दिसम्बर से करने का निर्णय लिया है। यह रेल पूर्णतया आरक्षित होगी। बिना आरक्षण ट्रेन में बैठने की अनुमति नहीं होगी।


उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्यि प्रबंधक गाड़ी संख्या 02323, हावड़ा-बाड़मेर साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार स्पेशल रेलसेवा 4 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक चार ट्रिप प्रत्येक शुक्रवार को हावड़ा से 18.50 बजे रवाना होकर रविवार को 07.05 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02324, बाड़मेर-हावड़ा साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार स्पेशल रेलसेवा 09 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक चार ट्रिप प्रत्येक बुधवार को बाड़मेर से 15.55 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 05.50 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

ये रेलसेवा आसन, सोल, धनबाद जंक् ्रशन, कोडरमा, गया जंक्शन, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., प्रयागराज जं., कानपुर सेन्ट्रल, दिल्ली, रेवाड़ी, सादुलपुर, चूरू, रतनगढ़, सुजानगढ़, लाडनूं, डीडवाना, छोटी खाटू, जोधपुर, समदड़ी, बालोतरा स्टेशनों पर ठहराव लेगी। इस रेलसवा में फस्र्ट एसी, सैकण्ड एसी, थर्ड एसी द्वितीय शयनयान, द्वितीय कुर्सीयान, पेट्रीकार व पॉवरकार सहित 22 डिब्बे होंगे।