scriptभूखे-प्यासे मजदूर बिहार रवाना, समाजसेवियों ने खिलाया खाना | Hungry and thirsty laborers left for Bihar, social workers fed food | Patrika News

भूखे-प्यासे मजदूर बिहार रवाना, समाजसेवियों ने खिलाया खाना

locationबीकानेरPublished: May 07, 2020 09:15:52 am

Submitted by:

Jai Prakash Gahlot

सरकार ने तीसरे लॉकडाउन में कुछ रियायतें दी है। सैकड़ों श्रमिक बेरोजगार हो गए हैं।

भूखे-प्यासे मजदूर बिहार रवाना, समाजसेवियों ने खिलाया खाना

भूखे-प्यासे मजदूर बिहार रवाना, समाजसेवियों ने खिलाया खाना

बीकानेर। लॉकडाउन के चलते उद्योग धंधे बंद है। सरकार ने तीसरे लॉकडाउन में कुछ रियायतें दी है। सैकड़ों श्रमिक बेरोजगार हो गए हैं। फैक्ट्री व कारखानों में काम करने वाले कई श्रमिकों को पैसों के साथ-साथ खाने का संकट भी हो गया।

बुधवार को बीकानेर के करणीनगर स्थित नमकीन फैक्ट्री के मजदूर बिहार जाने के लिए पैदल ही रवाना हो गए। भूखे-प्यासे मजदूर कोटगेट पहुंचे तब यहां सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों ने उन्हें रोक लिया। भूख से परेशान मजदूर बार-बार पुलिस कार्मिकों से खाना-खिलाने की गुहार लगा रहे थे। तब वहां से सामाजिक संस्था खिदतमगार सोसायटी के लोग वहां से गुजर रहे थे। तब उन्होंने श्रमिकों को केले व अन्य फल वितरित किए। बाद में रेलवे स्टेशन के पास कुछ और समाजसेवियों ने खाना खिलाया और उन्हें कुछ खाद्य सामग्री भी दी।
अब कोई साधन नहीं होने से श्रमिक बिहार जाने के लिए परेशान रहे। कोटगेट सीआइ धरम पूनिया ने बताया कि श्रमिकों को समाजसेवियों के सहयोग से खाना खिलाया है। बाद में श्रमिकों को वापस फैक्ट्री भेजा। साथ ही उन्हें समझाया कि अपना रजिस्ट्रेशन करवाओं उसके बाद नंबर आने पर सरकार की ओर से बिहार भिजवाया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो