scriptमैं घबरायाए संभला और बदमाश के पीछे भागा… वो भाग गए | I panicked and ran after the crook ... they ran | Patrika News

मैं घबरायाए संभला और बदमाश के पीछे भागा… वो भाग गए

locationबीकानेरPublished: Jan 23, 2021 02:10:54 pm

Submitted by:

Jai Prakash Gahlot

सिकंदराबाद-बीकानेर ट्रेन में यात्रियों से लूटपाटआठ सवारियों के सामान चोरी कर भागे बदमाशबीकानेर का परिवार भी हुआ शिकार

मैं घबरायाए संभला और बदमाश के पीछे भागा... वो भाग गए

मैं घबरायाए संभला और बदमाश के पीछे भागा… वो भाग गए

बीकानेर। सिकंदराबाद-हिसार से बीकानेर आ रही ट्रेन में सवार यात्रियों से लूटपाट की घटना हुई है। लूट की वारदात आबूरोड से मारवाड़ जंक्शन के बी बनासा रेलवे स्टेशन पर हुई। बदमाश एसी कोच में सफर कर रही आठ दस सवारियों का कीमती सामान लेकर फरार हो गए। लूट व चोरी की घटना का पता चलने पर यात्रियों ने चेन खींच कर ट्रेन को रुकवा लिया। करीब दो घंटे तक ट्रेन वहां खड़ी रही। बाद में मामला दर्ज होने पर ट्रेन रवाना हुई।

भीनासर हाल मधयप्रदेश के छिंदवाड़ा निवासी अशोक संचेती अपनी पत्नी मंजू देवी, भतीजी ममता पत्नी पंकज बैद एवं बेटे मीत के साथ बीकानेर आ रहे थे। वे गुरुवार सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर ट्रेन से रवाना हुए। वह सपरिवार ट्रेन की बोगी बी.5 में सीट नंबर 47ए 48ए 50 व 51 पर बैठे थे। रात करीब पौने तीन बजे ट्रेन बनासा स्टेशन पर पहुंची। तब ट्रेन में कुछ लोग सवार हुए। उक्त लोग यात्राओं के बैग लेकर भाग गए। यात्रियों ने उन्हें पकडऩे की कोशिश की लेकिन वह।भाग गए।
मैं घबरायाए संभला और बदमाश के पीछे भागा… वो भाग गए


मैं नींद से जगा ही था तभी एक युवक मेरे सिंर के नीचे लगा रखा थैला लेकर भागा। मैं अचानक हुए घटनाक्रम से घबरा गया। तब तक पूरी बोगी में हो.हल्ला मच गया। मैंने देखा एक महिला एक युवक के पीछे भाग रही है। मैं भी उस व्यक्ति के पीछे भागा जो मेरा बैग लेकर भागा था लेकिन अंधेरा होने वह भागने में कामयाब हो गया। वापस ट्रेन में चढ़ा तब पता चला कि बदमाश गिरोह के लोग कई यात्रियों का सामान छीन कर ले गए है। भीनासर हाल मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा निवासी अशोक संचेती ने राजस्थान पत्रिका बीकानेर से विशेष बातचीत में घटना बताई।
चेन खींची लेकिन ट्रेन दो मिनट बाद वापस चल पड़ी
यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन को रुकवाया लेकिन दो मिनट बाद ही ट्रेन वापस चालू हो गई। इससे यात्री आक्रोशित हो गए। यात्रियों ने ट्रेन चलाने और यात्रियों के साथ हुई लूटपाट की वारदात का विरोध जताया। यात्रियों का आरोप टीटी ने पुलिस व्यवस्था नहीं होने का हवाला देकर टाल मटोल कर दिया। इस पर यात्रियों ने मारवाड़ जंक्शन पर ट्रेन को रोक लिया। दो घंटे तक ट्रेन वही खड़ी रही। बदमाशों के खिलाफ मारवाड़ जंक्शन में मामला दर्ज होने के बाद ट्रेन रवाना हुई।
साढ़े सात लाख के जेवर और 40 हजार नकदी लूट ले गए
अशोक संचेती अपनी भतीजी ममता बैद को नोखा छोडऩे आ रहे थे। इस दौरान उन्होंने पूरे परिवार का बीकानेर चलने का कार्यक्रम बना लिया। बीच रास्ते में लूट की वारदात हो गई। लूटेरे एक बैग ले गएए जिसमें सोने.चांदी के जेवरए एक आईफोन एवं चालिस हजार रुपए नकदी थी। इसी बोगी.5 में सवार खेम गांव के रहने वालों का भी कीमती सामान का बैग ले गए।
एक महिला हे बच्चा छीनने की कोशिश
बदमाशों ने ट्रेन में सवार एक महिला से बच्चे को छीनने की कोशिश कि लेकिन बोगी में अन्य सवारियों के नींद से जगने से बदमाश बच्चे को छोड़कर भाग गए।
रेल मंत्री को दी घटना की जानकारी
ट्रेन में सवार यात्रियों ने रात को ही ट्वीट कर घटना की जानकारी दी। ट्रेन के सुबह मारवाड़ जंक्शन पर पहुंचने पर हंगामा किया। यहां दो घंटे ट्रेन खड़ी रही। बाद में लूट करने वाले अज्ञात लोगों क खिलाफ मामला दर्ज करने पर ट्रेन रवाना हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो