scriptसमूहों की वरीयताएं व चक्रीय कार्यक्रम जारी | ignp news | Patrika News

समूहों की वरीयताएं व चक्रीय कार्यक्रम जारी

locationबीकानेरPublished: Jan 19, 2019 12:06:51 pm

Submitted by:

dinesh kumar swami

इंदिरा गांधी नहर परियोजना की प्रथम और द्वितीय चरण की नहरों के लिए कार्यक्रम बनाया२१ जनवरी से २१ मार्च तक का रेग्यूलेशन

ignp news

समूहों की वरीयताएं व चक्रीय कार्यक्रम जारी

बीकानेर. इंदिरा गांधी नहर परियोजना की प्रथम व द्वितीय चरण की नहरों को चलाने के लिए समूहों की वरीयताएं एवं चक्रीय कार्यक्रम जारी किया गया है। क्षेत्रीय विकास इंगानप आयुक्त तन्मय कुमार ने बताया कि रबी फसल 2018-19 के लिए 21 जनवरी को सुबह 6 बजे से 21 मार्च शाम 6 बजे तक यह कार्यक्रम जारी किया गया है। कुमार ने बताया कि 21 जनवरी को सुबह 6 बजे से 29 जनवरी शाम 6 बजे तक चार समूहों में बांट कर दो समूह में चलाने के लिए समूहों की वरीयता व चक्रीय कार्यक्रम स, अ, ब, द तथा 29 जनवरी शाम 6 से 7 फरवरी सुबह 6 बजे तक द, ब, स, अ रहेगा। इसी प्रकार तीन समूहों में एक समूह में चलाने के लिए वरीयता व चक्रीय कार्यक्रम 7 फरवरी सुबह 6 बजे से 15 फरवरी शाम 6 बजे तक क, ख, ग, 15 फरवरी शाम 6 से 24 फरवरी सुबह 6 बजे तक ख, ग, क तथा 24 फरवरी सुबह 6 बजे से 4 मार्च शाम 6 बजे तक ग, क व ख रहेगा। उन्होंने बताया कि 4 मार्च शाम 6 बजे से 13 मार्च सुबह 6 बजे तक चार समूहों में बांट कर दो समूह में चलाने के लिए समूहों की वरीयता व चक्रीय कार्यक्रम अ, स, द, ब तथा 13 मार्च सुबह 6 बजे से 21 मार्च शाम 6 बजे तक यह क्रम ब, द, अ, व स रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो