script

मरीज दोगुने, स्टाफ आधा, ऐसे में कैसे हो इलाज

locationबीकानेरPublished: Jan 03, 2018 08:38:53 am

मरीजों को इलाज कराना हो रहा मुश्किल, एक्स-रे के लिए करना पड़ता है लंबा इंतजार

pbm hospital
संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में मरीजों को इलाज कराना मुश्किल होता जा रहा है। हर दिन नई व्यवस्था, दवाइयों की कमी के साथ स्टाफ का टोटा होने का खमियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। पीबीएम अस्पाल के एक्स-रे विभाग में रेडियोग्राफर के स्वीकृत 54 पदों में से 50 फीसदी रेडियोग्राफर कम हैं, जबकि यहां मरीजों का भार बढ़ता जा रहा है। अस्पताल में रोजाना 980 मरीजों के डिजिटल व सामान्य एक्स-रे किए जा रहे हैं। रेडियोग्राफरों के पद रिक्त होने से मरीजों को एक्स-रे जांच के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है।
285 में से पीबीएम को मिले दो
हाल ही राज्य सरकार ने 285 सहायक रेडियोग्राफरों की भर्ती की थी, लेकिन बीकानेर के पीबीएम अस्पताल को महज दो ही रेडियोग्राफर मिले हैं। यहां ठेके पर कार्यरत सहायक रेडियोग्राफरों का नंबर सरकारी भर्ती में आने से वे यहां से चले गए।
अतिरिक्त काम कर रहे
रेडियोग्राफर प्रभारी जीआर शर्मा के मुताबिक पद रिक्त होने से काम प्रभावित हो रहा है। मौजूदा स्टाफ अतिरिक्त काम कर रहा है। सरकार को रेडियोग्राफरों के पदों को भरना चाहिए, ताकि मरीजों को राहत मिल सके। कर्मचारी तय समयावधि से अधिक काम कर रहे हैं। कई बार कर्मचारियों के साप्ताहिक अवकाश व अवकाश भी रद्द करने पड़ते हैं।
ये पद खाली
पद रिक्त
सुपरिंटेंडेंट रेडियोग्राफर 2
सीनियर रेडियोग्राफर 2
रेडियोग्राफर 11
सहायक रेडियोग्राफर 15


इतनी एक्स-रे मशीनें
मुख्य भवन 7 (एक डिजिटल)
शिशु अस्पताल 2
हार्ट हॉस्पिटल 2
टीबी अस्पताल 1
कैंसर अस्पताल 1

रोजाना एक्स-रे
मुख्य भवन 300
ट्रोमा सेंटर में 400
कैंसर में 60
टीबी अस्पताल 70
शिशु अस्पताल 60
हार्ट अस्पताल 40
मुख्य भवन 30 (बेडसाइड)
शिशु अस्पताल 20 (बेडसाइड)
अस्पताल में रोजाना 980 मरीजों के डिजिटल व सामान्य एक्स-रे किए जा रहे हैं। रेडियोग्राफरों के पद रिक्त होने से मरीजों को एक्स-रे जांच के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है।

20 रेडियोग्राफर मांगे
रेडियोग्राफरों के रिक्त पद भरने के लिए सरकार को मेडिकल कॉलेज प्रशासन के माध्यम से पत्र भेजे जा चुके हैं। 50 फीसदी से अधिक पद रिक्त हैं। 20 रेडियोग्राफरों की मांग की है।
डॉ. पीके बैरवाल, अधीक्षक, पीबीएम अस्पताल

ट्रेंडिंग वीडियो