8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परीक्षार्थियों के लिए ट्रेनों में कोच की अस्थायी बढ़ोतरी

परीक्षार्थियों के लिए ट्रेनों में कोच की अस्थायी बढ़ोतरी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Atul Acharya

•

Updated: 23 Sep 2021, 8:50 PM IST

परीक्षार्थियों के लिए ट्रेनों में कोच की अस्थायी बढ़ोतरी

परीक्षार्थियों के लिए ट्रेनों में कोच की अस्थायी बढ़ोतरी

बीकानेर. प्रदेश में हो रही अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों में कोच की अस्थायी रूप से बढ़ोतरी की गई है। रेलवे ने २६ स्पेशल ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाए हैं। इसमें बीकानेर मंडल पर चलने वाली पांच ट्रेनें शामिल है।


इन ट्रेनों में बढ़ाए
वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक अनिल रैना के अनुसार ट्रेन संख्या 09708/ 09707 श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन में श्रीगंगानगर से 24 व 25 सितंबर को एवं बान्द्रा टर्मिनस से 26 व 27 सितंबर को 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी कोच की अस्थायी बढ़ोतरी की है। साथ ही ट्रेन संख्या 02488, दिल्ली सराय-बीकानेर स्पेशल ट्रेन में दिल्ली सराय से 27 सितंबर को 01 द्वितीय शयनयान व 01 द्वितीय साधारण श्रेणी कोच, ट्रेन संख्या 04707/ 04708, बीकानेर-दादर स्पेशल ट्रेन में बीकानेर से 26 से 27 सितंबर को 01 द्वितीय शयनयान कोच, ट्रेन संख्या 02458/ 02457, बीकानेर-दिल्ली सराय ट्रेन में बीकानेर से 26 सितंबर को व दिल्ली सराय से 28 सितंबर को 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी कोच, ट्रेन संख्या 09807, कोटा-हिसार स्पेशल में कोटा से 24 से 26 सितंबर को एवं ट्रेन संख्या 09813, कोटा-हिसार स्पेशल में कोटा से 25 सितंबर को 1 को 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।