script

रेल मंत्री का आश्वासन: दादर-बीकानेर ट्रेन रोजाना चलेगी, बाड़मेर, जोधपुर वासियों को भी फायदा

locationबीकानेरPublished: Jan 19, 2019 10:15:25 am

Submitted by:

dinesh kumar swami

पालनपुर, रानीवाड़ा, भीनमाल, जालोर, नागौर, समदड़ी, बाड़मेर, जोधपुर वासियों को फायदा
 

Indian Railways news

रेल मंत्री का आश्वासन: दादर-बीकानेर ट्रेन रोजाना चलेगी, बाड़मेर, जोधपुर वासियों को भी फायदा

मुंबई. मुंबई में रह रहे राजस्थान के सिरोही और जालौर क्षेत्र के प्रवासियों एवं व्यवसायियों को रोजगार के लिए मुंबई आने जाने में हो रही समस्याओं का जल्द निवारण किया जाएगा। मुंबई में राजस्थानी बंधुओं के लिए जल्द ही दादर-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन को रोजाना छोड़ा जाएगा। यह आश्वासन रेलमंत्री पीयूष गोयल ने अखिल भारतीय प्रवासी संघ के नेता व राज्य के कैबिनेट दर्जा प्राप्त मंत्री राज के पुरोहित को दिया। मुंबई में राजस्थानी समाज के लोगों कि समस्या को देखते हुए पुरोहित ने दादर-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन को रोजाना छोडऩे की मांग रेल मंत्री से की थी। शुक्रवार को पुरोहित ने राजस्थानी प्रवासियों के साथ रेल मंत्री से मुलाकात की और अपनी मांगों की प्रति उन्हें सौंपी।

गोयल ने पुरोहित की मांग को उचित बताते हुए उस पर तुरंत करवाई का निर्देश अधिकारियों को दिया। इस मौके पर गोयल ने कहा कि इस ट्रेन को अब सप्ताह के दो दिन की बजाय रोजाना चलाने का प्रयास किया जाएगा। जल्द ही इस पर उचित परिणाम लोगों को देखने को मिलेगा।
हो रही थी परेशानी
राज पुरोहित ने बताया कि राजस्थान के पालनपुर, रानीवाडा, भीनमाल, जालौर, नागौर, समदडी, बाड़मेर, लूणी तथा जोधपुर के प्रवासियों को मुंबई आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। एक ही ट्रेन है, वह भी सप्ताह में दो दिन छोड़ी जाती है। ऐसे में बच्चों एवं बुजुर्गों को परेशानी उठानी पड़ती है। इसको देखते हुए इसे सप्ताह में सात दिन छोड़े जाने की मांग हमने की थी। रेल मंत्री ने इसे सकारात्मक रूप से लिया है। जल्द ही इस ट्रेन को रोजाना चलाने का आश्वासन दिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो