scriptकरवा चौथ महोत्सव: 16 श्रृंगार कर पहुंची महिलाएं | Patrika News
बीकानेर

करवा चौथ महोत्सव: 16 श्रृंगार कर पहुंची महिलाएं

7 Photos
7 years ago
1/7
हाथों मे पूजा की थाली आई रात सुहागों वाली...चांद को देखूं हाथ मैं जोड़ू करवा चौथ का व्रत में तोड़ू... फिल्मी गीत शुक्रवार को जस्सूसर गेट बाहर स्थित माहेश्वरी सदन में साकार हो गया। अवसर था राजस्थान पत्रिका व माहेश्वरी महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में हुए करवा चौथ महोत्सव का। ऐसा आयोजन, जो यादगर बन गया।
2/7
महोत्सव का मुख्य आकर्षण पूजा की थाली रही। कार्यक्रम में भागीदारी निभा रही महिलाओं ने पूजा की थाली इस तरह सजाई कि यह तय करना मुश्किल था कि किसकी थाली सबसे सुन्दर है। पूजा थाली में पूजा की सामग्री के साथ विशेष लाइटिंग, कांच की मीनाकारी से उन्हें बेहद मनमोहक बना दिया।
3/7
डांस प्रतियोगित के चरण में विवाहिता महिलाओं ने फिल्मी गीतों पर प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। उन्होंने दमदार प्रस्तुतियों से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। गीत-संगीत के माध्यम से महिलाओं ने संस्कृति, सुहाग और समृद्धि का संदेश दिया।
4/7
एक ही छत के नीचे जब महिलाओं को प्रतिभा दिखाने का मौका मिला, तो उन्होंने इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। एक तरफ खूबसूरत रंगोलियां सजाई तो दूसरी तरफ सजी पूजा की थालियां हर किसी को अपनी ओर खींच रही थी। हाथों में मेहन्दी सजाई तो 16 शृंगार किया। नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
5/7
हाथों में मेहन्दी सजाई तो 16 शृंगार किया। 16 शृंगार प्रतियोगिता के दौरान मंच पर एक साथ पहुंची प्रतिभागियों ने जज के सामने परिचय दिया तो संयुक्त परिवार का जीवन में महत्व और बेटी की अहमियत को लेकर सभी का एक स्वर था। हर प्रतिभागी महिला ने कहा कि आज बेटियां बेटों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। संयुक्त परिवार जीवन में बहुत मायने रखता है।
6/7
कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में जबर्दस्त उत्साह था। दोपहर एक बजे से ही सजी-संवरी महिलाएं माहेश्वरी सदन में एकत्र होने लगी। करीब पांच घंटे चले कार्यक्रम का महिलाओं ने जमकर लुत्फ उठाया। माहेश्वरी सदन का हॉल खचाखच भर था। सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित होने तक महिलाएं उत्साह, उमंग के साथ मौजूद रहीं। कार्यक्रम में सभी समाज व हर आयु वर्ग की महिलाओं ने भागीदारी निभाई।
7/7
कार्यक्रम के दौरान राजस्थान पत्रिका, बीकानेर के प्रबंधक राकेश गांधी, लोटस डेयरी की निदेशक सविता मोदी, प्रबंधक शकील अहमद, माहेश्वरी महिला समिति की रेखा लोहिया, विभा बिहानी, कंचन राठी, श्रेया राठी, अंजली झंवर, मधु खत्री अतिथि के रूप में मौजूद रही। वहीं प्रतियोगिताओं की निर्णायक डॉ. गुरजीत कौर, भारती गहलोत, वंदना शर्मा थी।
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.