scriptखियेरां की थी मृतक महिला, पुलिस ने जुटाए अहम सुराग | Khiran was the deceased woman, police collected important clues | Patrika News

खियेरां की थी मृतक महिला, पुलिस ने जुटाए अहम सुराग

locationबीकानेरPublished: Aug 12, 2020 09:40:23 pm

Submitted by:

Jai Prakash Gahlot

जयपुर-जोधपुर बाइपास पर अधजला मिला था महिला का शव

खियेरां की थी मृतक महिला, पुलिस ने जुटाए अहम सुराग

खियेरां की थी मृतक महिला, पुलिस ने जुटाए अहम सुराग

बीकानेर। जयपुर-जोधपुर बाइपास पर खण्डहर भवन में अधजली हालत में मिले महिला के शव की पुलिस ने शिनाख्त करवा ली है। मृतक महिला खियेरां की रहने वाली थी। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सपुर्द कर दिया है।

जेएनवीसी सीआइ गोविंदसिंह चारण ने बताया कि मृतक महिला पुरानी गिन्नाणी में किराए के मकान में रहती थी। वह दो दिन से गायब थी। मकाल मालिक से सूचना मिली कि परमेश्वरी गायब है। तब पुलिस उसे साथ लेकर पहुंची और उसकी शिनाख्त करवाई। तब पता चला कि पीबीएम अस्पताल के पास एम्बुलेंस चलाने वाला धर्माराम उसका भाई है। उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि इस महिला का लूणकरनसर के खियेरां गांव में पीहर है। परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि उसकी मां यहां शिवबाड़ में किसी शादी समारोह में आई हुई है। साथ ही मृतका की मौसी के लड़के राजेन्द्र से भी संपर्क किया। परिजनों ने बताया कि उसकी शादी सांडवा में हो रखी थी। वह वहां थोड़े ही समय तक रही। अभी वह बीकानेर में रह रही थी।
पुलिस के लिए थी चुनौती
पुलिस अधीक्षक प्रहलादसिंह कृष्णियां ने बताया कि खण्डहर में महिला का अधजला शव बरामद हुआ। हत्यारों ने महिला का चेहरा जलाकर बुरी तरह खराब कर दिया, जिससे पहचान नहीं हो पा रही थी। ऐसे में पुलिस के लिए महिला की पहचान करवाना और आरोपियों के बारे में पता करना चुनौती थी। ऐसे में जेएनवीसी सीआइ गोविंदसिंह चारण के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मांगुराम, कांस्टेबल सवाईसिंह, बुद्धराम, सूर्यप्रकाश, अमित मीणा, राकेश बिश्नोई १८ घंटे की मशक्कत के बाद ही महिला की शिनाख्तगी करवा ली। पुलिस टीम को हत्यारों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। अब शीघ्र ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।
शव का अंतिम संस्कार कराया
सीआइ चारण ने बताया कि महिला की शिनाख्त होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस पहरे में शव का अंतिम संस्कार करवा दिया गया। महिला की हत्या के संबंध में पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग जुटा लिए हैं। शीघ्र की हत्या की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो