scriptएकजुटता का किया आह्वान, मजदूर दिवस मनाया | labor day celebrated in bikaner | Patrika News

एकजुटता का किया आह्वान, मजदूर दिवस मनाया

locationबीकानेरPublished: May 01, 2019 07:56:21 pm

Submitted by:

Atul Acharya

बस स्टैण्ड पर सभा, रेलवे यूनियन ने निकाली वाहन रैली
 

labor day celebrated in bikaner

एकजुटता का किया आह्वान, मजदूर दिवस मनाया

बीकानेर. मजदूर दिवस पर बुधवार को कई कार्यक्रम हुए। श्रमिकों ने एकजुटता का आह्वान किया। वक्ताओं ने मजदूर दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। केन्द्रीय बस स्टैण्ड पर सभा रखी गई। शाम साढ़े छह बजे स्टेशन रोड स्थित गोल पार्क से नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन की ओर से वाहन निकाली गई। रोडवेज बस स्टैण्ड पर हुई सभा में एटक, इंटक, सीटू, रोडवेज, डेयरी, रोडवेज रिटायर्ड एसोसिएशन सहित विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि आज इस देश में श्रमिक सुरक्षा को लेकर कोई बात नहीं उठती।
कर्मचारी नेता अविनाश व्यास ने विश्वभर में वर्तमान में श्रमिकों की दशा पर प्रकाश डाला। ठेका प्रथा का बोलबाला है। गिरधारी लाल ने कहा कि भविष्य में एकजुटता के साथ मजूदर हकों क लिए आंदोलन करना होगा। सभा में प्रसन्न कुमार, रामेश्वर लाल शर्मा, महेश जोशी, भंवरसिंह राजपुरोहित, विक्रम ङ्क्षसह, अब्दुल रहमान, मूलचंद खत्री, संजू गहलोत, अयूब खान, जाहिद हुसैन, सत्यनारायण पंवार आदि ने विचार रखे।
वाहन रैली निकाली

नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाईज यूनियन के तत्वावधान में रेलवे स्टेशन के गोल पार्क से वाहन रैली निकाली गई। यह स्टेशन रोड, केईएम रोड, कोटगेट, कलेक्ट्रेट होते हुए पुन: स्टेशन पहुंची। इसमें मंडल अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, मंडल महामंत्री अनिल व्यास, हसन अली, प्रतापसिंह, मुश्ताक अहमद, दिनेश सिंह, अमरनाथ, विजय श्रीमाली, ब्रजेश ओझा, शशिकांत, मनोज बिस्सा, लालचंद सहित बड़ी संख्या में रेल कार्मिक शामिल हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो