scriptचंद्रग्रहण आज, बीकानेर में दो घंटे 58 मिनट रहेगा ग्रहणकाल | Lunar eclipse today | Patrika News

चंद्रग्रहण आज, बीकानेर में दो घंटे 58 मिनट रहेगा ग्रहणकाल

locationबीकानेरPublished: Jul 16, 2019 09:48:26 am

Submitted by:

Jitendra

Lunar eclipse : बीकानेर. खग्रास चंद्रग्रहण मंगलवार को होगा। ग्रहण मध्य रात्रि 1:32 मिनट पर शुरू होगा और बुधवार अल सुबह 4:30 बजे इसका मोक्ष होगा। शाम 4:32 बजे लगेगा सूतक

Lunar eclipse today

चंद्रग्रहण आज, बीकानेर में दो घंटे 58 मिनट रहेगा ग्रहणकाल

बीकानेर. खग्रास चंद्रग्रहण मंगलवार को होगा। ग्रहण मध्य रात्रि 1:32 मिनट पर शुरू होगा और बुधवार अल सुबह 4:30 बजे इसका मोक्ष होगा। पंचांगकर्ता पंडित राजेन्द्र किराड़ू के अनुसार चन्द्रग्रहण की अवधि 2 घंटे 58 मिनट की होगी। ग्रहण का सूतक मंगलवार शाम 4:32 बजे से लग जाएगा। चन्द्रग्रहण बीकानेर सहित भारत और विश्व के कई देशों में दिखाई देगा।
ग्रहण के समय नहीं करने चाहिए ये 5 काम

पंडित किराड़ू के अनुसार यह ग्रहण उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, धनु और मकर राशि पर होगा। ग्रहण काल के दौरान शहर में दान-पुण्य, पूजा-पाठ, अनुष्ठान, मंत्र जाप व साधना का सिलसिला चलेगा। लोग घरों में भजन-सत्संग करेंगे।
इन राशि पर रहेगा असर
पंडित किराड़ू के अनुसार मेष, सिंह, वृश्चिक, मिथुन राशि में मध्यम फल रहेगा। तुला, कर्क, मीन, कुम्भ राशि के लिए शुभ रहेगा। धनु, कन्या, वृषभ एवं मकर राशि वालों के लिए खराब फल रहेगा। उन्होंने कहा कि इन राशि वाले लोगों को मंत्र जाप एवं धार्मिक ग्रंथों का पठन-पाठन और ग्रहण मोक्ष के बाद दान-पुण्य करना चाहिए। बीकानेर धार्मिक नगरी के रूप में जानी जाती है। यहां परम्परा रही है कि अगर दिन में ग्रहण लगता है तो बाजार में खाने-पीने की दुकानें बंद हो जाती हैं। कई जगह तो ढाबे व रेस्टोरेंट भी बंद कर दिए जाते हैं।
वैसे चन्द्र ग्रहण रात को है। ग्रहण समाप्त होने पर शहर में गायों को घास, गुड़ आदि खिलाए जाते हैं। शहर की गोशालाओं में बुधवार प्रात: काफी लोग गायों की सेवा करने आएंगे। मंदिरों आदि में दान-पुण्य किए जाते हैं। धार्मिक प्रवृत्ति के स्वभाव के कारण बीकानेर में इस प्रकार के कार्य सहज वृत्ति से किए जाते रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो