scriptगायों को गुड़-चारा खिलाया,मरीजों को बांटे फल | Maharishi Valmiki Jayanti event in bikaner | Patrika News

गायों को गुड़-चारा खिलाया,मरीजों को बांटे फल

locationबीकानेरPublished: Oct 14, 2019 01:35:01 pm

Submitted by:

Vimal

bikaner news- महर्षि वाल्मीकि जयंती पर अनेक आयोजन

Maharishi Valmiki Jayanti event in bikaner

गायों को गुड़-चारा खिलाया,मरीजों को बांटे फल

बीकानेर. महर्षि वाल्मीकि की जयन्ती रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया गया। इस मौके पर वाल्मीकि समाज की ओर से गजनेर रोड स्थित गौशाला में गायों को गुड व चारा खिलाया गया तथा पीबीएम कैंसर व टीबी अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। इस दौरान पीबीएम अधीक्षक डॉ. पी के बेरवाल सहित समाज के सुनील जावा, विनोद चांवरिया, आदि मौजूद रहे। निगम भण्डार परिसर में भी वाल्मीकि जयन्ती मनाई गई।
महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। भारतीय वाल्मीकि नवयुवक कांग्रेस ने महर्षि वाल्मीकि का प्राकट्य दिवस मनाया। इस अवसर पर रामपुरा स्थित कबीर कुटी संगम में कार्यक्रम हुआ। इसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश राजस्थानी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने स्वयं की नहीं भगवान श्रीराम की सर्वत्र पूजा करवा दी। प्रदेश महामंत्री हरिप्रकाश वाल्मीकि ने वाल्मीकि को विश्व का प्रथम कलमकर्ता बताया।
वाल्मीकि जयन्ती का मुख्य समारोह समिति की ओर से वाल्मीकि बस्ती बड़ी गुवाड़ में मनाया गया। कार्यक्रम में डॉ. सुभाष, डॉ. रवीन्द्र पंवार, सुमित कोचर, अभिषेक, शिव लाल तेजी, विनोद जावा आदि मौजूद थे। इन्द्रा कॉलोनी के बाबा रामदेव मंदिर में सुभाष वाल्मीकी के नेतृत्व में जयंती मनाई गई।

सुभाष वाल्मिकी ने बताया कि अतिथियों ने महर्षि वाल्मिकी के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर पूजा अर्चना की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धीरज पंडित व विशिष्ट अतिथियों में नेमीचंद जी लोट, अर्जुन तथा जावा, सोहन जावा ने अपने विचार रखे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो