scriptबारिश से निपटने के लिए लाव-लश्कर तैयार, अब सतर्क रहने की जरुरत | manson - Mud filled bags, shovel-pickets and pumpsets ready | Patrika News

बारिश से निपटने के लिए लाव-लश्कर तैयार, अब सतर्क रहने की जरुरत

locationबीकानेरPublished: Jul 11, 2020 12:26:05 am

Submitted by:

Vimal

manson -मिट्टी से भरे थैले, फावड़ा-गेंती और पम्पसैट तैयार,नगर निगम व नगर विकास न्यास के बाढ़ नियंत्रण कक्ष में चौबीसों घंटे कार्मिक तैनात

बारिश से निपटने के लिए लाव-लश्कर तैयार, अब सतर्क रहने की जरुरत

बारिश से निपटने के लिए लाव-लश्कर तैयार, अब सतर्क रहने की जरुरत

बीकानेर. मानसून की दस्तक के साथ ही नगर निगम और नगर विकास न्यास राहत और बचाव कार्यो को लेकर बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर चुके है। निगम की ओर से भण्डार परिसर में और न्यास की ओर से न्यास परिसर में ये कक्ष संचालित किए जा रहे है। निगम और न्यास ने बाढ़ नियंत्रण कक्षों में चौबीसो घंटे अधिकारियों-कर्मचारियों को नियुक्त कर दिया है। राउंड द क्लॉक अधिकारी-कर्मचारी इन कक्षों में ड्यूटी दे रहे है।

 

बाढ़ नियंत्रण कक्षों में आवश्यक जरुरी सामान भी उपलब्ध करवा दिया गया है, जिसमें रेत से भरे हुए कट्टो सहित पानी निकालने के लिए पम्प सैट, गैंती, फावड़ा, कर्मचारियों के लिए बरसाती, टॉर्च, पेट्रोमेक्टस गैस सिलेण्डर, रस्सा, पीवीसी पाईप सहित विभिन्न प्रकार के सामान है। निगम उपायुक्त अभिषेक गहलोत के अनुसार आयुक्त की ओर से बाढ़ नियंत्रण कक्ष में 17 वाहन चालक व खलासी, 15 सफाई कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

न्यास सचिव मेघराज सिंह मीना ने बताया कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष में आवश्यक जरुरी सामानों को सुनिश्चित करने के साथ प्रभारी अधिकारी सहित राउंड द क्लॉक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। मानसून की बारिश के दौरान शहर में आपात स्थिति को लेकर बाढ नियंत्रण कक्षों में नियुक्त अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्क रहने और राहत व बचाव कार्यो को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके है।

 

 

राउण्ड द क्लॉक कार्मिक तैनात
नगर निगम और नगर विकास न्यास बाढ़ नियंत्रण कक्षों के लिए प्रभारी अधिकारी सहित राउण्ड द क्लॉक कर्मचारियों की ड्यूटी लगा चुके है। नगर निगम की ओर से प्रत्येक शिफ्ट में पांच-पांच कर्मचारी और नगर विकास न्यास की ओर से चार-चार कर्मचारी नियुक्त किए गए है। वहीं अभियंताओं को भी बाढ़ नियंत्रण कक्ष दल में शामिल किए गए है।

ट्रेंडिंग वीडियो