बीकानेर

विवाहित ने लगाया मारपीट व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

married attempting rape in bikaner विवाहिता ने पति, जेठ व देवर पर मारपीट व दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में शनिवार देर रात पांचू पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। वहीं सास ने विवाहिता के खिलाफ चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कराया है।

बीकानेरJul 22, 2019 / 05:09 pm

Nikhil swami

rape

बीकानेर.पांचू. विवाहिता ने पति, जेठ व देवर पर मारपीट व दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में शनिवार देर रात पांचू पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। वहीं सास ने विवाहिता के खिलाफ चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कराया है।
 


पुलिस ने दोनों पक्षों के मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इससे पहले शनिवार रात को पुलिस कंट्रोल रूम से झगड़े की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर गई। तब वहां विवाहिता सोनल उर्फ हिना और उसका पति पांचीलाल व देवर मोहित आपस में झगड़ रहे थे।
 

पुलिस ने दोनों पक्षों से समझाइश की लेकिन वे नहीं मानें। तब पुलिस ने विवाहिता और उसके पति व देवर को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

 


ऑडियो वायरल
पीडि़ता का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ पुलिस के सामने मारपीट की। इतना ही नहीं एसएचओ पर भी मोबाइल छीनने व अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है, जिसका ऑडियो रविवार को दिनभर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा।
 

वहीं दूसरी ओर ससुराल पक्ष के लोगों का आरोप है कि शनिवार को पांचीलाल व उसका परिवार खाना खाकर सो गया। रात करीब साढ़े दस बजे विवाहिता सोनल ने अपने देवर मोहित पर चाकू व लाठी से हमला कर दिया। उसने बुजुर्ग सास-ससुर के साथ भी मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी आ गए और पुलिस को इत्तला दी।
 


दोनों पक्ष झगड़ रहे थे, नहीं मानने पर दोनों पक्षों के लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। विवाहिता के साथ किसी तरह का दुव्र्यवहार और प्रताडि़त नहीं किया गया। विवाहिता को महिला पुलिस कर्मी की निगरानी में रखा गया तथा उसकी रातभर की वीडियोग्राफी भी कराई गई थी।
वेदपाल, थानाधिकारी पांचू

Hindi News / Bikaner / विवाहित ने लगाया मारपीट व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.