scriptशहर की सफाई व्यवस्था पर आज होगा मंथन | meeting in nagar nigam bikaner | Patrika News

शहर की सफाई व्यवस्था पर आज होगा मंथन

locationबीकानेरPublished: Dec 13, 2019 11:20:56 am

Submitted by:

Atul Acharya

शहर की सफाई व्यवस्था पर आज होगा मंथन

शहर की सफाई व्यवस्था पर आज होगा मंथन

शहर की सफाई व्यवस्था पर आज होगा मंथन

बीकानेर. शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, उपलब्ध संसाधनों का अधिकाधिक उपयोग करने और वर्तमान वार्डो के अनुसार सफाई कर्मचारियों को नियुक्त करने सहित विभिन्न विषयों को लेकर शुक्रवार को बैठक होगी। निगम महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर सुबह 11 बजे नगर निगम nagar nigam Bikaner में निगम अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक करेंगी। महापौर ने बताया कि बैठक में विचार-विमर्श कर शहर की सफाई व्यवस्था को और निस्तारित एवं प्रभावी तथा नियमित करने के उपायो, रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था के स्वरूप व क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि घर-घर कचरा संग्रहण को और प्रभावी बनाने, सीवरेज व्यवस्था, नाला-नाली निर्माण, सफाई कार्मिकों की समस्याओं के निस्तारण, बारिश के पानी की निकासी सहित सफाई के विभिन्न बिन्दुओं पर बैठक में चर्चा कर कार्य योजना तैयार की जाएगी। बैठक में आयुक्त, उपायुक्त, अधीक्षण अभियंता सहित निर्माण, स्वास्थ्य शाखा, स्वच्छता, भण्डार, लेखाशाखा आदि के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो