scriptकार्यकारी समिति की बैठक : कई निर्णय किए, निगम ही जारी करेगा विक्रय एनओसी | Meeting of the Executive Committee in nagar nigam bikaner | Patrika News

कार्यकारी समिति की बैठक : कई निर्णय किए, निगम ही जारी करेगा विक्रय एनओसी

locationबीकानेरPublished: Jun 11, 2019 08:22:16 pm

Submitted by:

Vimal

आवासन मण्डल से हस्तांतरित कॉलोनियों में अब निगम नियमों से होगा नामान्तरण अवैध निर्माण, सफाई और प्रकाश व्यवस्था के मुद्दे छाए रहे

Meeting of the Executive Committee in nagar nigam bikaner

कार्यकारी समिति की बैठक : कई निर्णय किए, निगम ही जारी करेगा विक्रय एनओसी

बीकानेर. आवासन मण्डल से हस्तांतरित पवनपुरी और मुक्ताप्रसाद कॉलोनियों में अब नगर निगम नियमों के तहत नामान्तरण और विक्रय एनओसी जारी होगी। मंगलवार को नगर निगम की कार्यकारी समिति की बैठक में यह निर्णय किया गया। महापौर नारायण चोपड़ा की अध्यक्षता में हुई समिति की बैठक में सदस्यों ने इस बिन्दु पर सहमति जताई। समिति ने स्वायत्त शासन विभाग की ओर से चयनित तथा मृतक आश्रित अनुकंपा नियुक्ति नियमों के तहत सहायक अग्निशमन अधिकारी, कनिष्ठ लिपिकों, फायरमैन एवं सहायक राजस्व निरीक्षकों के परिवीक्षाकाल पूरा होने पर नियमिति वेतन शृंखला में वेतन दिए जाने पर सहमति दी।
बैठक में अवैध निर्माण, सफाई और प्रकाश व्यवस्था के मुद्दे भी पार्षदों ने उठाए। वहीं बैठक में आठ बिन्दुओं पर चर्चा कर निर्णय किया गया।समिति सदस्य पार्षद ने कहा कि कॉलोनियों के हस्तांतरण के बाद नामान्तरण और विक्रय एनओसी को लेकर लोग आवासन मण्डल और नगर निगम के बीच चक्कर निकाल रहे हैं। अब निगम नियमों से ये कार्य होने से लोगों को राहत मिलेगी।
अवैध निर्माण पर बिफरे पार्षद
बैठक के एजेण्डे में सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अवैध निर्माण नहीं होने के बावजूद पार्षदों ने इन मुद्दों को उठाया। पार्षद राजेन्द्र कुमार शर्मा, भगवती प्रसाद गौड़ और प्रेमरतन जोशी ने निगम के आदेश और नियमों की अवहेलना कर किए जा रहे अवैध निर्माण का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम को बार-बार बताने के बाद भी अवैध निर्माण पर अंकुश नहीं लग रहा है और निगम कार्रवाई करने स बच रहा है। पार्षदों ने सड़क, सीवरेज, नाला, प्रकाश व्यवस्था की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर नाराजगी जताई। कई पार्षदों ने उनके वार्डों में नियुक्त सफाई कर्मचारियों को अन्यत्र नियुक्त करने का भी आरोप लगाया।
ये रहे मौजूद

बैठक में आयुक्त प्रदीप के गवांडे, उपायुक्त जगमोहन हर्ष, दिनेश उपाध्याय, राजा सेवग, शिव कुमार रंगा, कृष्णा कंवर, जमन लाल गजरा, रामचन्द्र सोनी, सरला देवी, विनोद धवल, राजेन्द्र पंवार, पूजा भटनागर, भवानी पारीक सहित निगम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो