scriptपारा गिरा, पर गर्मी के तीखे तेवर बरकरार | Mercury dropped, but heat retention continued | Patrika News

पारा गिरा, पर गर्मी के तीखे तेवर बरकरार

locationनारायणपुरPublished: Jun 17, 2017 02:44:00 pm

Submitted by:

dinesh kumar swami

गर्मी के तेवर बरकरार रहे। दिनभर तेजगर्मी में लोगों के पसीने छूटते रहे।

mausam

mausam

गर्मी के तेवर बरकरार रहे। दिनभर तेजगर्मी में लोगों के पसीने छूटते रहे। हालांकि तापमान दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली है। 

शहर में चिलचिलाती धूप के चलते दस बजे बाद सड़कों पर आवागमन कम रहा। लोग उमस से बेहाल रहे। कूलर व पंखों की हवा भी बेअसर साबित होती रही। गर्मी के चलते इन दिनों बाजारों में 12 से 4 बजे के बीच अघोषित लंच टाइम तय किया हुआ है। 
इस अवधि के दौरान ग्राहकों की आवाजाही न के बराबर रहती है। शाम को सात बजे के बाद हवा में ठंडक से गर्मी से कुछ राहत मिली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो