scriptप्रभारी मंत्री ने दिया रैली का लक्ष्य | Minister in charge gave the goal of the rally | Patrika News

प्रभारी मंत्री ने दिया रैली का लक्ष्य

locationबीकानेरPublished: Dec 07, 2019 12:25:23 pm

Submitted by:

Nikhil swami

प्रभारी मंत्री सालेह मोहम्मद ने शुक्रवार को शहर व देहात कांग्रेस कार्यालय में बैठक ले १४ दिसम्बर को दिल्ली में प्रस्तावित रैली को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने रैली में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी।

प्रभारी मंत्री ने दिया रैली का लक्ष्य

minister

बीकानेर. प्रभारी मंत्री सालेह मोहम्मद ने शुक्रवार को शहर व देहात कांग्रेस कार्यालय में बैठक ले १४ दिसम्बर को दिल्ली में प्रस्तावित रैली को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने रैली में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी।

प्रभारी मंत्री ने पहले देहात कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया, उसके बाद वे शहर कार्यालय गए। देहात कार्यालय में सालेह मोहम्मद, संगठन प्रभारी भरतराम मेघवाल एवं जिला देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत तथा शहर कार्यालय में बैठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैयालाल कल्ला की अध्यक्षता में बैठक हुई।
मंत्री ने दिल्ली रैली के लिए 2500 कार्यकर्ताओं का लक्ष्य दिया। उन्होंने जिला देहात कांग्रेस कार्यालय में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सालेह मोहम्मद ने केन्द्र सरकार की नीतियों को गलत ठहराया। देहात कार्यालय में जिला अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, जिला संगठन प्रभारी भरतराम,
लोकसभा प्रत्याशी मदन गोपाल मेघवाल, पीसीसी सदस्य किशनलाल मेघवाल, सेवादल अध्यक्ष श्रवण कुमार रामावत, सलीम सोढ़ा, गौरीशंकर गौड़ 465, हनुमान चौधरी, नित्यानन्द पारीक, भागीरथ तेतरवाल, हेतराम विश्नोई ब्लॉक अध्यक्ष श्याम सिंह भाटी, सत्तु खा, डॉ.मिर्जा हैदर बेग, हरी सिंह सांखला, उपाध्यक्ष मोहनलाल गोदारा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पुखराज गोदारा, सुषमा बारूपाल, महिला अध्यक्ष सुनीता गौड़, सरस्वती लेघा, विमल भाटी, प्रेमलता राठौड़ आदि उपस्थित थे।
वहीं शहर कांग्रेस कार्यालय में अब्दुल मजीद खोखर, हारुन राठौड़, श्रीलाल व्यास, हीरालाल हर्ष, ब्लॉक अध्यक्ष रमजान कच्छावा, आनन्द सिंह सोढा, सुमित कोचर, पार्षद जावेद पडि़हार, शिव शंकर बिस्सा, चन्द्र शेखर चांवरिया, राहुल जादूसंगत, मकसूद अहमद, रूप किशोर व्यास, महिला कांग्रेस से कमला विश्नोई, हबीबा चौधरी, सरस्वती लेघा, इंटक नेता हेमन्त किराडू, मनोज किराडू, शिवकुमार सहित अनेक पार्टी के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो