scriptदुष्कर्म से आहत नाबालिग लड़की ने खाया जहर | Minor girl hurt by rape, consumed poison in bikaner rajasthan | Patrika News

दुष्कर्म से आहत नाबालिग लड़की ने खाया जहर

locationबीकानेरPublished: Jan 21, 2020 02:06:30 pm

Submitted by:

dinesh kumar swami

rape in bikaner: Minor girl hurt by rape, consumed poison: दो युवकों ने नाबलिग को घर तक छोडऩे के बहाने बाईक पर बिठा लिया। इसके बाद सुनसान जगह ले गए और दुष्कर्म किया। नाबालिग की हालत बिगडऩे पर वे उसे छोड़कर भाग गए।

दुष्कर्म से आहत नाबालिग लड़की ने खाया जहर

दुष्कर्म से आहत नाबालिग लड़की ने खाया जहर

बीकानेर. जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में १६ वर्षीय एक नाबालिग के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इससे आहत नाबालिग ने कीटनाशक पी लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन बीकानेर के पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां होश आने पर नाबालिग ने आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश शुरू की है।
पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़की अपनी सहेली के साथ खेत में काम कर घर लौट रही थी। रास्ते में मिले दो युवकों ने नाबलिग को घर तक छोडऩे के बहाने बाईक पर बिठा लिया। इसके बाद सुनसान जगह ले गए और दुष्कर्म किया। नाबालिग की हालत बिगडऩे पर वे उसे छोड़कर भाग गए। जैसे-तैसे पीडि़ता अपने घर पहुंची और दो दिन गुमशुम रही। इसके बाद उसने जान देने का प्रयास किया।
आरोपी युवकों की पहचान
पुलिस के अनुसार आरोपी युवक पीडि़ता के गांव के ही है। इनकी पहचान राकेश और रघुवीर के रूप में हुई है। दोनों वारदात के बाद से फरार है।

कीटनाशक पीया
बाद में बदहवास नाबालिग घर पहुंची और घटना से आहत होकर कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश की। इसके बाद परिजन पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामला दर्ज करने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पीडि़ता की हालत अब खतरे से बाहर है।
तीन दिन पुरानी घटना
पुलिस के मुताबिक दुष्कर्म की वारदात तीन दिन पुरानी है। नाबालिग के बयान होने के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। नाबालिग लड़की ने कीटनाशक का सेवन किया। उसका पीबीएम अस्पताल में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने हालत खतरे से बाहर बताई है। अभी उसका मेडिकल कराया जाना है। साथ ही पीडि़ता की सहेली से भी घटनाक्रम के बारे में जानकारी जुटा रहे है। आरोपी युवक पीडि़ता के परिचित ही है। उनकी तलाश की जा रही है।
दुष्कर्म की लगातार वारदातें
बीकानेर में दुष्कर्म के मामले लगातार सामने आ रहे है। सप्ताहभर में दुष्कर्म का तीसरा मामला दर्ज हुआ है। इससे पहले एक विवाहिता से दुष्कर्म और एक लड़की से दोस्ती करने के बाद दुष्कर्म करने का मामला हाल ही में दर्ज हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो