scriptघर लौट रही नाबालिग को कार में अपहरण कर ले गए, बलात्कार किया | Minor returning home kidnapped in car, raped | Patrika News

घर लौट रही नाबालिग को कार में अपहरण कर ले गए, बलात्कार किया

locationबीकानेरPublished: Aug 17, 2019 09:39:15 am

Submitted by:

Jitendra

Minor returning home kidnapped in car, raped : परिवार को जान से मारने की दी धमकी; पीडि़ता का वीडियो क्लिप भी बनाया

Minor returning home kidnapped in car, raped

घर लौट रही नाबालिग को कार में अपहरण कर ले गए, बलात्कार किया

बीकानेर. गायों-भैंसों को रोही में छोड़कर वापस घर लौट रही एक नाबालिग लड़की को तीन युवक जबरन कार में डाल कर ले गए और उसके साथ बलात्कार किया। आरोपियों ने उसकी वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।
पीडि़ता ने दो दिन बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। नाबालिग के पिता ने आरोपियों के खिलाफ नयाशहर थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार पीडि़ता के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि ११ अगस्त की रात करीब आठ बजे उसकी नाबालिग पुत्री गाय-भैंसों को रोही में रवाना कर वापस घर लौट रही थी। तभी जम्भेश्वर नगर निवासी सुभाष पुत्र पुखराज नैण कार लेकर आया जिसके साथ गौरीशंकर और विजय भी थे।
आरोपी बालिका को जबरन कार में डालकर मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित विनोद रंगा के मकान में ले गए। वहां आरोपी गौरीशंकर ने उसके साथ बलात्कार किया। सुभाष और विजय ने वीडियो क्लिप बना ली। रात करीब एक बजे पीडि़ता को छोड़ा। आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
न्याय की गुहार
बीकानेर. दुष्कर्म पीडि़ता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर राजस्थान मेघवाल परिषद के तत्वावधान में जिला कलक्टर कार्यालय के सामने धरना दिया गया है। धरनार्थियों का कहना है कि सेरुणा थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी पीडि़ता व उसके परिवार को धमका रहे हैं। परिषद के अध्यक्ष रेवंतराम ने कहा कि पीडि़ता को शीघ्र न्याय नहीं मिला तो प्रदेशभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो