वहीं दूसरी ओर मनरेगा कर्मचारियों की चल रही हड़ताल के कारण मनरेगा से संबंधित विभिन्न कार्य प्रभावित हो रहे है। धरने में गोपाल जोशी,संजय श्रीमाली, रुपेश ओझा, कृष्णकांत, सोहन, राम निवास बिश्नोई, कृष्ण मोहन, संजय नाथ, तुलसीदास बोहरा, सुनील जोशी, कृष्ण कांत पुरोहित, नवीन शेखर पुरोहित आदि शामिल रहे।
इन पदों के कर्मचारी हड़ताल पर
जिला एवं ब्लॉक एमआइएस मैनेजर,समन्वयक लेखा सहायक, कनिष्ठ तकनीक सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सहायक कर्मचारी, रोजगार सहायक आदि पदों के 150 से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे है। प्रदेशभर में राजस्थान मनरेगा कार्मिक संघ के बैनर तले मनरेगा कर्मचारी आंदोलनरत है। जिले के कर्मचारी 9 मई से हड़ताल पर है।
ये कार्य हो रहे प्रभावित
मनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल से जिला मुख्यालय से ग्रामीण क्षेत्रों तक मनरेगा से संबंधित विभिन्न कार्य प्रभावित हो रहे है। बताया जा रहा है कि विभिन्न कार्यो में श्रम नियोजन घट गया है। तकनीकी स्वीकृतियां जारी न होने से नए कार्य प्रारम्भ और स्वीकृत नहीं हो पा रहे है। भुवन एप और एनएमएमएस एप की मॉनिटरिंग प्रभावित हुई है। हड़ताल के कारण श्रम भुगतान भी प्रभावित होने की पूरी संभावना बनी हुई है। हड़ताल का असर सामुदायिक कार्यों पर भी पड़ रहा है।