scriptशहर में खुले घूम रहे गोधों को लेने से गोशालाओं ने किया इंकार तो निगम बेकफुट पर | nagar nigam bikaner | Patrika News
बीकानेर

शहर में खुले घूम रहे गोधों को लेने से गोशालाओं ने किया इंकार तो निगम बेकफुट पर

शहर में खुल घूम रहे गोधों को लेने से गोशालाओं ने इंकार कर दिया है। एेसे में नगर निगम ने भी गोधों की धरपकड़ बंद कर दी है।

बीकानेरSep 23, 2018 / 08:42 am

dinesh kumar swami

nagar nigam bikaner

nagar nigam bikaner

बीकानेर. शहर में खुल घूम रहे गोधों को लेने से गोशालाओं ने इंकार कर दिया है। एेसे में नगर निगम ने भी गोधों की धरपकड़ बंद कर दी है। गोशाला के गोधे लेने से मना करने के बाद निगम की चिंता बढ़ गई है। अब तक करीब २९०० गोधे पकड़कर तीन गोशालाओं में भेजे जा चुके हैं। शहर के निराश्रित गोधों से आमजन परेशान है। आए दिन राहगीर गोधों की चपेट में आकर घायल हो रहे है। मुख्यमंत्री तक ने गोधों को शहर से हटाने के निर्देश दे रखे है। इसके बावजूद कोई सफलता नहीं मिल रही है।
गोशालाओं ने नगर निगम से किए अनुबंध और कलक्टर की ओर से तय की गई संख्या में गोधे लिए है। अब निगम गोशालाओं को और गोधे देने के लिए अनुबंध बढ़ाने के प्रयास में है। आयुक्त प्रदीप के गवांडे के अनुसार गाढ़वाला गोशाला में और गोधे भेजने का अनुबंध बढ़ाया जाएगा। पहले १००० गोधे भेजने का अनुबंध था, जिसे बढ़ाकर २००० किया जाएगा। वहीं गंगा जुबिली पिंजरा प्रोल गोशाला में भी और गोधे भेजे जाएंगे।
बने पिंजरे, आएंगे ट्रैक्टर
एक ओर जहां गोशालाओं ने गोधे लेने से इंकार कर दिया, वहीं नगर निगम ने गोधे पकडऩे के लिए तीन पिंजरे और तैयार कराए है। ये पिंजरे निगम के भण्डार गृह में रखे है। इनके लिए निगम ने तीन ट्रैक्टर खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी। जिनकी लागत करीब ७.१७ लाख रुपए आई है।
बढ़ाएंगे अनुबंध
गोशालाओं ने और गोधे लेने से इंकार कर दिया। हम अनुबंध बढ़ाने का प्रयास कर रहे है। सोमवार को जिला कलक्टर से वार्ता कर गोशालाओं में और गोधे भेजन शुरू किए कराएंगे।
प्रदीप के गवांडे, आयुक्त, नगर निगम, बीकानेर।

कहां कितने गोधे भेजे
सोहनलाल- बुलादेवी गोशाला- 2100
गंगा जुबिली पिंजरा प्रोल गोशाला- 500
अग्रसेन जीवजन्तु कल्याण समिति गोशाला 140

अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया

बीकानेर . रीट प्रथम लेवल २०१८ के नवचयनितों व द्वितीय वरीयता सूची वाले अभ्यर्थियों का शनिवार को तीसरे दिन भी आमरण अनशन जारी रहा। धरने पर अभ्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अनशन पर कमल प्रजापत, श्रवण विश्नोई, शेखर वैष्णव, मो. रफीक, मानसिंह गुर्जर व सुभाष आदि शामिल थे।

Home / Bikaner / शहर में खुले घूम रहे गोधों को लेने से गोशालाओं ने किया इंकार तो निगम बेकफुट पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो