scriptवैदिक काल से सशक्त है भारतीय नारी | National Seminar in bikaner | Patrika News

वैदिक काल से सशक्त है भारतीय नारी

locationबीकानेरPublished: Jan 25, 2018 12:21:41 pm

राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन, 60 पत्रों का हुआ वाचन

National Seminar
राजस्थान संस्कृति अकादमी जयपुर , सेन्टर फॉर वूमन स्टडीज व महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में महाकवि माघ महोत्सव 2018 की श्रृंखला में बुधवार से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू हुई। मुख्य वक्ता डॉ. सरोज कौशल, जयनारायण विश्वविद्यालय जोधपुर ने कहा कि संस्कृत के वर्तमान लेखक अपनी रचनाओं में स्त्री की गरिमा को रेखांकित करते हुए युगबोध के आधार पर सृजन कर रहे हैं।
संस्कृत अकादमी की महासमिति सदस्य डॉ. चन्द्रलेखा शर्मा ने कहा कि वैदिक काल से ही भारतीय नारी सशक्त हैं। मुख्य अतिथि डॉ. रामसिंह चौहान, विभागाध्यक्ष, संस्कृत विभाग राजस्थान विश्वविद्यालय ने कहा कि महाकवि माघ नारी शक्ति पक्षघर थे।अध्यक्षता करते हुए प्रो.भगीरथ सिंह कुलपति, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय ने कहा कि वेदो एवं उपनिषदों में नारी को देवी स्वरूपा माना है, नारी सृजन करती है। इसलिए हम उसे नारायणी बुलाते है ।डॉ. मनोज कुमार शर्मा कुलसचिव एमजीएसयू ने विचार रखे।
पत्रों का हुआ वाचन
संगोष्ठी के प्रथम सत्र में लगभग 60 पत्रों का वाचन किया गया तथा वर्तमान समाज में स्त्री की स्थिति पर चर्चा की गई। संगोष्ठी संयाजिका डॉ. मेघना शर्मा ने अपने स्वागत भाषण में कविता के माध्यम से कहा आम नारी अपने स्वाभिमान को बचाने के लिए लगातार लड़ रही है।
उद्घाटन समारोह में अतिथियों ने ब्रॉशर का विमोचन किया। प्रथम सत्र की अध्यक्षता डॉ. शुक्लबाला पुरोहित ने की। सह संयोजक डॉ.सीमा शर्मा ने मंच संचालन किया। डॉ. शशि वर्मा ने व्याख्यान दिया। मंच संचालन डॉ. बलदेव व्यास ने व डॉ. हेमन्त कृष्ण मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
वाद-विवाद में जितेन्द्र और भवानी, पोस्टर प्रतियोगिता में इतिश्री प्रथम
डूंगर कॉलेज में चल रहे सुमंगलम कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार को साहित्यिक गतिविधियों का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. बेला भनोत एवं उपाचार्य डॉ. सतीश कौशिक ने किया। साहित्यिक प्रभारी डॉ. प्रकाश अमरावत ने बताया कि इन गतिविधियों में पोस्टर प्रतियोगिता, हिन्दी तथा अंग्रेजी में वाद विवाद प्रतियोगिता, आशुभाषण, विभिन्न विषयों में निबन्ध तथा क्विज आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
मीडिया प्रभारी डॉ. राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि हिन्दी वाद विवाद प्रतियोगिता में जितेन्द्र प्रथम, रामकिशन द्वितीय एवं अंकित गोयल तृतीय स्थान पर रहे। अंग्रेजी वाद विवाद प्रतियोगता में भवानी सिंह राठौड़ प्रथम, आशीष गहलोत द्वितीय एवं प्रणवीर सिंह तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार क्विज में रामनिवास टीम प्रथम, विजय सुथार टीम द्वितीय, महिपाल टीम तृतीय स्थान पर रही।
आशु भाषण प्रतियोगिता में रामकिशन प्रथम, अफरोज द्वितीय, एवं अंकित गोयल तृतीय स्थान पर विजेता रहे। इसी क्रम में स्वरचित पाठ में भरत सिंह चारण प्रथम, अंकित गोयल द्वितीय एवं पूजा तृतीय स्थान पर रही। पोस्टर प्रतियोगिता में इतिश्री राजावत प्रथम, लीना सोनी द्वितीय एवं बलदेव शर्मा तृतीय स्थान पर विजेता रहे। गुरूवार को राम रंग मंच पर सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो