script6 किमी की रफ्तार से चली लू ने झुलसाया, सड़कों पर पसरा सन्नाटा | nautapa-2020 bikaner weather bikaner today temperature | Patrika News

6 किमी की रफ्तार से चली लू ने झुलसाया, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

locationबीकानेरPublished: May 26, 2020 08:08:39 pm

Submitted by:

Atul Acharya

-नौतपा के दूसरे दिन भी पारा 47 डिग्री के पार
 

6 किमी की रफ्तार से चली लू ने झुलसाया, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

6 किमी की रफ्तार से चली लू ने झुलसाया, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

बीकानेर. अंचल में मंगलवार को पूरे दिन 6 किमी प्रति घंटे से गर्म हवा चलती रही। लू ने लोगों को झुलसाया, वहीं दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दक्षिणी पश्चिमी चली हवा से तापमान 47 डिग्री के पार पहुंच गया। शाम सूर्यास्त के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। नौतपा में तापमान में लगातार बढ़ोतरी से लोगों के जनजीवन पर भी खासा प्रभाव पड़ा है। दिन व रात के तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर जिला लगातार दूसरे दिन सबसे अधिक तपने वाले जिलों में दूसरे स्थान पर रहा।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिन में लू और चलने की संभावना है। सुबह से आसमान साफ होने से सूरज की तीखी धूप रही। सुबह 9 बजते ही सूरज ने प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया। 10 बजे पारा ४० डिग्री पर पहुंचने से गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। दोपहर में घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। इस बार मौसम में गर्मी का रौद्र रूप दिखाई दे रहा है। पिछले साल की तुलना में इस साल तापमान ज्यादा दर्ज किया गया। अधितकम तापमान 47.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
इस तरह बढ़ा तापमान
सुबह 8.30 बजे- 35.8
11.30 बजे- 43.4

2.30 बजे – 46.8
3.00 बजे- 47.4

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो