scriptनवसंवत्सर पर निकलेगी धर्मयात्रा, जूनागढ़ के आगे होगी महाआरती | navsanvatsar- 2079 - dharmyatra | Patrika News

नवसंवत्सर पर निकलेगी धर्मयात्रा, जूनागढ़ के आगे होगी महाआरती

locationबीकानेरPublished: Apr 01, 2022 09:47:34 am

Submitted by:

Vimal

2 अप्रेल को होगा आयोजन, ऊंट, घोड़े व सचेतन झांकियां होगी शामिल
 

नवसंवत्सर पर निकलेगी धर्मयात्रा, जूनागढ़ के आगे होगी महाआरती

नवसंवत्सर पर निकलेगी धर्मयात्रा, जूनागढ़ के आगे होगी महाआरती

बीकानेर. चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नवसंवत्सर पर शहर में धर्मयात्रा निकलेगी। जूनागढ़ के आगे महाआरती का आयोजन होगा। धर्मयात्रा को लेकर शहर के सर्कलों, घरों और धर्मयात्रा मार्ग को धर्म पताकाओं से सजाने का काम चल रहा है। हिन्दू जागरण मंच की ओर से 2 अप्रेल को एम एम ग्राउण्ड से धर्मयात्रा का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में मंच के प्रांतीय संयोजक जेठानन्द व्यास ने बताया कि 2 अप्रेल को दोपहर 3.15 बजे एम एम ग्राउण्ड से धर्मयात्रा प्रारम्भ होगी। जो शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई जूनागढ पहुंचेगी।

यहां संत-महात्माओं का प्रवचन और शाम सात बजे महाआरती का आयोजन होगा। व्यास के अनुसार धर्मयात्रा में सबसे आगे गाय, ऊंट, घोड़े शामिल होंगे। देवी-देवताओं की सचेतन झांकिया भी शामिल होगी। धर्मयात्रा में महिलाएं, बच्चे, युवा और पुरुष शामिल होंगे। धर्मयात्रा की पूर्णाहुति पर श्रीधर महाराज, स्वामी विमर्शानन्द महाराज, योगी विलासनाथ महाराज के प्रवचन होंगे। वहीं जनसंख्या नियंत्रण अभियान के प्रदेश संयोजक नारायण राम चौधरी, जेठानन्द व्यास व मंच के विधि प्रमुख शैलेष गुप्ता विचार रखेंगे। प्रेसवार्ता में मंच के महानगर अध्यक्ष मुकेश भादाणी, महामंत्री अंकित भारद्वाज, विधि प्रमुख शैलेष गुप्ता आदि उपिस्थत रहे।

 

इन मार्गो से निकलेगी धर्मयात्रा

नवसंवत्सर पर धर्मयात्रा एम एम ग्राउण्ड से धर्म नगर द्वार, गोकुल सर्कल, नत्थूसर गेट, फूंभड़ा पाटा, बारह गुवाड़ चौक, सदाफते, रत्ताणी व्यास चौक, हर्षों का चौक, मोहता चौक, तेलीवाड़ा चौक, दाऊजी मंदिर, जोशीवाड़ा, कोटगेट, केईएम रोड, सार्दुल सिंह सर्कल होते हुए धर्मयात्रा जूनागढ़ के समक्ष पहुंचेगी।

 

 

निर्धारित मार्ग व तिथि को निकलेगी धर्मयात्रा

मंच के प्रांतीय संयोजक व्यास ने कहा कि नवसंवत्सर पर धर्मयात्रा निर्धारित मार्ग व तिथि को निकलेगी। इसकी सूचना मंच की ओर से जिला प्रशासन को दी जा चुकी है। शहर में धारा 144 लगाने के सवाल पर व्यास ने कहा कि यह विषय जिला प्रशासन का है। मंच की ओर से धर्मयात्रा कार्यक्रम को तय कर सूचना प्रशासन को दी जा चुकी है। प्रशासन की ओर से सशर्त अनुमति के सवाल पर व्यास ने कहा कि हमने प्रशासन को सूचना दी है, अनुमति नहीं मांगी है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x89m6tn
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो