script

पीबीएम में कोरोना संदिग्ध प्रसूसताओं के नया वातानुकूलित लेबररूम

locationबीकानेरPublished: Aug 08, 2020 11:30:50 am

Submitted by:

Jai Prakash Gahlot

कोविड के बजट को नया लेबर रूम तैयारपहले कोविड बाद में सामान्य प्रसूताओं के आएगा काम

पीबीएम में कोरोना संदिग्ध प्रसूसताओं के नया वातानुकूलित लेबररूम

पीबीएम में कोरोना संदिग्ध प्रसूसताओं के नया वातानुकूलित लेबररूम

बीकानेर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहह्म् मिले बजट से पीबीएम जनाना अस्पताल में कोविड संदिग्ध प्रसूताओं के लिए अलग से वातानुकूलित लेबर रूम तैयार किया गया है। वर्तमान हालात में कोरोना संदिग्ध प्रसूताओं के उपयोग के लिए रखा गया है। बाद में यह लेबर रूम सामान्य प्रसूताओं के काम लिया जा सकेगा। लेबर रूम के लिए पांच लाख से अधिक की राशि खर्च की गई है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कोविड में स्वास्थ्य सेवाएं विकसित करने के लिए बजट मिला था। इस बजट का सदुपयोग करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के आरसीएचओ एवं जिले के लेबर रूम नोडल ऑफिसर डॉ. रमेश कुमार गुप्ता, दक्षता मेंटर डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने पीबीएम अस्पताल में कोविड संदिग्ध प्रसूताओं के लिए लेबर रूम तैयार करने का प्रस्ताव बनाया। इस संबंध में उन्होंने जनाना अस्पताल गायनिक डॉ. कमलेश यादव से मिले और उन्हें प्रस्ताव के बारे में जानकारी दी। इसके बाद डॉ. यादव ने पीबीएम अस्पताल अधीक्षक एवं एसपी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य से विचार-विमर्श कर उन्हें लेबर रूम तैयार करने की अनुमति दी।

वर्तमान में यह सुविधा
दक्षता मेंटर डॉ. आशुतोष उपाध्याय के मुताबिक यह लेबर रूम जनाना अस्पताल के एल वार्ड को ही लेबर रूम के रूप में तैयार किया गया है। लेबर रूम में दो लेबर टेबल है और चार बैड का वार्ड बनाया गया है। वार्ड व लेबररूम पूरा वातानुकूलित है। वार्ड को जरूरत पडऩे पर छह बैड का भी किया जा सकेगा। लेबर रूम को तैयार करने में पांच लाख ३९ हजार ५०० रुपए का बजट खर्च हुआ है।
यह सामान और मांगा
– डिलीवरी सेट
– एपिजियोटॉमी सेट
– एलएसीएस सेट
– वेट मशीन फॉर मदर
– वेट मशीन फॉर बच् चा
– डिलीवरी ट्रॉली
– आउटलेट फोरसेक
– सिमस्पेकुल
– थम फोरसेप टूथ
– स्पंज होल्डर
– टूथ कोकर
– चिटिल फोरसेप मीडिल साइज
– चिटिल फोरसेप बड़ी साइज

जनाना में लेबर रूम में बेहद जरूरत है। कोविड बजट से लेबररूम के पास ही नया कोविड संदिग्ध लेबररूम तैयार कर लिया गया है। इससे प्रसूताओं के साथ चिकित्सकों को भी राहत मिलेगी। यह लेबर रूम कोविड के बाद सामान्य प्रसूताओं के काम आ सकेगा।
डॉ. कमलेश यादव, विभागाध्यक्ष जनाना अस्पताल

कोविड के शेष बजट से पीबीएम में कोविड संदिग्ध प्रसूताओं के लिए लेबररूम बनाया गया इस पर पांच लाख ३९ हजार ५०० का बजट खर्च हुआ। यह बजट राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कोविड में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए मिला था।
डॉ. रमेश कुमार गुप्ता, आरसीएचओ

ट्रेंडिंग वीडियो