scriptनामांकन सात फीसदी बढ़ा | Nomination up seven percent | Patrika News

नामांकन सात फीसदी बढ़ा

locationबीकानेरPublished: May 02, 2019 11:42:40 am

Submitted by:

Nikhil swami

माध्यमिक शिक्षा में पिछले छह सालों से सरकारी स्कूलों में नामांकन का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे अब तक ४९ लाख छात्रों को नामांकित किया गया है। पिछले साल इनकी नामांकन वृद्धि में सात फीसदी बढ़ोतरी हुई है।

nomination

education

बीकानेर. माध्यमिक शिक्षा में पिछले छह सालों से सरकारी स्कूलों में नामांकन का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे अब तक ४९ लाख छात्रों को नामांकित किया गया है। पिछले साल इनकी नामांकन वृद्धि में सात फीसदी बढ़ोतरी हुई है।
शिक्षा विभाग की ओर से हर साल सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए प्रवेशोत्सव कार्यक्रम चलता है। जिसमें सरकारी स्कूल के अध्यापक गांव-ढाणियों में सर्वे कर अनामांकित बच्चे व ड्रॉपआउट बच्चों को स्कूलों में नामांकन करवा रहे हैं।

माध्यमिक शिक्षा में वर्तमान में प्रदेश में ३४३९ माध्यमिक व १०८५१ उच्च माध्यमिक विद्यालय है। जिससे कुल १४२९० माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलें संचालित की जा रही है। प्रदेश में वर्ष २०१७-१८ में कुल नामांकन ४५.३५ लाख था जो वर्तमान में वर्ष २०१८-१९ में बढ़कर ४८.९३ लाख हो गया।

९ मई तक प्रथम चरण का प्रवेशोत्सव
प्रदेश के सभी स्कूलों में प्रथम चरण में 9 मई तक चल रहे प्रवेशोत्सव के दौरान स्कूलों में विद्यार्थियों के नामांकन वृद्धि, अनामांकित एवं ड्रॉप आउट बच्चों को विद्यालय से जोडऩे के लिए जागरूकता, अभिभावकों से सम्पर्क व संवाद सहित विविध गतिविधियों का आयोजन किए जा रहे हैं। प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण ग्रीष्मावकाश समाप्ति पर शुरू किया जाएगा।
यह है आंकड़े
वर्ष कुल छात्र कुल वृद्धि वृद्धि प्रतिशत
२०१३-१४ २६.२४ १.४७ ५.९०
२०१४-१५ ३३.९० ७.६६ २९.१९
२०१५-१६ ४०.३२ ६.४२ १८.९३
२०१६-१७ ४३.७८ ३.४६ ८.५८
२०१७-१८ ४५.३५ १.५७ ३.५८
२०१८-१९ ४८.९३ ३.५८ ७.८९

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो