scriptold transfer order of Union Minister's daughter-in-law canceled | केन्द्रीय मंत्री की पुत्रवधु का एक महीने पुराना तबादला आदेश निरस्त | Patrika News

केन्द्रीय मंत्री की पुत्रवधु का एक महीने पुराना तबादला आदेश निरस्त

locationबीकानेरPublished: May 31, 2023 12:40:08 pm

Submitted by:

dinesh kumar swami

Bikaner News: हरीसिंह मीणा को लगाया एडीएम सिटी

केन्द्रीय मंत्री की पुत्रवधु का एक महीने पुराना तबादला आदेश निरस्त
केन्द्रीय मंत्री की पुत्रवधु का एक महीने पुराना तबादला आदेश निरस्त

बीकानेर. राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने करीब एक महीने पहले जारी किए आरएएस सुशीला वर्मा को अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) के पद पर लगाने के आदेश निरस्त कर दिए है। संयुक्त शासन सचिव देवेन्द्र कुमार की ओर से जारी आदेश में अतिरिक्त आयुक्त उपनिवेशन (सतर्कता) हरीसिंह मीणा को अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर के पद पर लगाया गया है।कार्मिक विभाग ने गत 22 अप्रेल को केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की पुत्रवधु आरएएस सुशीला वर्मा का तबादला सहायक भू प्रबंधन अधिकारी बीकानेर के पद से एडीएस सिटी के पद पर किया था। इसे लेकर स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति दर्ज कराई थी। यहां तक की राज्य सरकार में मंत्रियों ने भी बीकानेर शहर के एडीएम के पद पर लगाने पर आश्चर्य जताया था।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.