26 जनवरी को प्रदेश की जेलों से 33 बंदी होंगे आजाद
बीकानेरPublished: Jan 17, 2023 10:17:02 pm
- सजा का 66 प्रतिशत अवधि पूरी कर ली
- दो वे बंदी जो जुर्माना राशि अदा नहीं कर पाए


26 जनवरी को प्रदेश की जेलों से 33 बंदी होंगे आजाद
जयप्रकाश गहलोत/बीकानेर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदेशभर के जेलों में सजा भुगत रहे 33 बंदियों को 26 जनवरी को रिहा किया जाएगा। यह बंदी अब अपने परिवार के साथ जीवनयापन कर सकेंगे। प्रदेश सरकार ने इन सभी दोष सिद्ध बंदियों की शेष सजा माफ कर दी है। इस संबंध में राजस्थान सरकार गृह (ग्रुप-12) विभाग उप शासन सचिव गोविंद गुप्ता ने आदेश जारी कर दिए हैं। रिहा होने वाले बंदियों में छह महीने से लेकर दस वर्ष तक की सजा अवधि वाले बंदी शामिल है। रिहा होने वाले बंदियों में सात साल की सजा वाले सात, दस वर्ष की सजा वाले तीन एवं शेष सभी छह माह से लेकर पांच साल की सजा पाने वाले बंदी हैं।