scriptनोखा का एक व्यक्ति पॉजिटिव, जिले में अब तक 72 | One person from Nokha positive, 42 in the district so far | Patrika News

नोखा का एक व्यक्ति पॉजिटिव, जिले में अब तक 72

locationबीकानेरPublished: May 21, 2020 11:52:16 pm

Submitted by:

Jai Prakash Gahlot

जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

नोखा का एक व्यक्ति पॉजिटिव, जिले में अब तक 72

नोखा का एक व्यक्ति पॉजिटिव, जिले में अब तक 72

बीकानेर/नोखा। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार को देररात आई रिपोर्ट में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जो नोखा का रहने वाला है। इस मरीज के साथ अब बीकानेर जिले में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा ७२ हो गया है। नोखा उपखंड अधिकारी ने देररात को आदेश जारी कर कोरोना प्रभावित क्षेत्र में कफ्र्यू लगाने के आदेश जारी किए।

पीबीएम कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. बीके गुप्ता ने बताया कि एक व्यक्ति पॉजिटिव आया है जो नोखा का रहने वाला है। यह युवक होम क्वारेंटाइन में था, जिसे देररात को सुपर स्पेशिलियटी सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर नोखा के युवक के पॉजिटिव आने की सूचना के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल मीणा के निर्देश पर नोखा बीसीएमओ डॉ. श्याम बजाज स्वास्थ्य कर्मियों के साथ पॉजिटिव युवक के निवास क्षेत्र में पहुंच गए।
20 जनों को कराया क्वारेंटाइन
सीएमएचओ डॉ. मीणा ने बताया कि पॉजिटिव आया 25 वर्षीय युवक नोखा के पंचारियां चौक का है। यह युवक अहमदाबाद से आया था। घर पर ही क्वारेंटाइन था। इसके संपर्क में आए करीब 20 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है। गौरतलब है कि बीकानेर जिले में अब तक ५०६७ लोगों की जांच कराई जा चुकी है, जिसमें से ७२ लोगों में कोरोना पाया गया। इनमें से तीन की मौत हो चुकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो