scriptpbm hospital news | इतने करोड़ में होगा संभाग के सबसे बड़े अस्पताल का कायाकल्प | Patrika News

इतने करोड़ में होगा संभाग के सबसे बड़े अस्पताल का कायाकल्प

locationबीकानेरPublished: Nov 12, 2022 09:37:48 am

Submitted by:

Ashish Joshi

प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति का इंतजार

 

इतने करोड़ में होगा संभाग के सबसे बड़े अस्पताल का कायाकल्प
इतने करोड़ में होगा संभाग के सबसे बड़े अस्पताल का कायाकल्प

संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल की दशा सुधारने की कवायद शुरू कर दी गई है। अगर किसी प्रकार की तकनीकी दिक्कत नहीं आई, तो निकट भविष्य में अस्पताल में कई तरह के विकास कार्य कराए जाएंगे। गत 28 अक्टूबर को मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्यों की बैठक में कॉलेजों से संबद्ध अस्पतालों की दशा सुधारने के लिए प्रस्ताव मांगे थे। इसके बाद जिला कलक्टर तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने प्राचार्य के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस दौरान एक-एक वार्ड तथा शौचालय की स्थिति देखी गई। हर जगह कहीं पर पानी लीकेज, तो कहीं पर दीवारों पर प्लास्टर उतरा हुआ नजर आया।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.