scriptजिले के 225 पेट्रोल पम्प संचालकों ने रखी हड़ताल | petrol pumps strike bikaner news | Patrika News

जिले के 225 पेट्रोल पम्प संचालकों ने रखी हड़ताल

locationबीकानेरPublished: Oct 23, 2019 12:53:35 pm

Submitted by:

Jaibhagwan Upadhyay

petrol pump strike- बीकानेर के पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के आह्वान रखी हड़ताल
 

petrol pumps strike bikaner news

जिले के 225 पेट्रोल पम्प संचालकों ने रखी हड़ताल

बीकानेर. राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल एवं डीजल पर वेट में ४ फीसदी की वृद्धि एवं सड़क उपकर लगाने के विरोध में जिले के 225 पेट्रोल पंप संचालकों ने बुधवार को हड़ताल रखी। बीकानेर के पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर
रखी गई हड़ताल के दौरान किसी भी पेट्रोल पंप पर डीजल व अन्य पेट्रो उत्पादों की बिक्री नहीं हुई।
एेसे में पेट्रोल पंपों के आगे से बिना पेट्रोल-डीजल भरवाए वाहन चालकों को लौटते देखा गया। बीकानेर पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरपत सिंह राजवी ने बताया कि राज्य सरकार से इस संबंध में पूर्व में कई बार आग्रह किया गया था, लेकिन सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
राजवी के अनुसार पेट्रोल-डीजल की दरों में अन्य राज्यों की तुलना में ज्यादा दरें होने के कारण पेट्रो उत्पादों की कालाबाजारी जोरों पर चल रही है। अन्य राज्यों की तुलना में बीकानेर सहित राजस्थान के अन्य जिलों में पेट्रोल-डीजल महंगी कीमतों में मिल रहा है। इसका असर आम उपभोक्ता की न केवल जीवन शैली पर असर पड़ रहा है, बल्कि उसके घर का बजट भी बिगड़ रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो