scriptपुलिस जवानों ने खेली होली | Police jawans played holi | Patrika News

पुलिस जवानों ने खेली होली

locationबीकानेरPublished: Mar 22, 2019 10:56:07 am

Submitted by:

Jai Prakash Gahlot

बीकानेर। होली का त्यौहार रंगों से सराबोर शुक्रवार को बीकानेर पुलिस लाइन में पुलिस जवानों के लिए होली का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Police jawans played holi

पुलिस जवानों ने खेली होली

बीकानेर। होली का त्यौहार रंगों से सराबोर शुक्रवार को बीकानेर पुलिस लाइन में पुलिस जवानों के लिए होली का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक, सभी सीओ, एडिशनल एसपी सिटी ग्रामीण व पुलिस जवानों ने शिरकत की। इस दौरान जवानों ने जिला पुलिस अधीक्षक को रंग गुलाल लगाकर होली खेली। डीजे की धुन पर थिरकते अधिकारियों ने जहां माहौल को खुशनुमा बना दिया वही जवानों ने अधिकारियों के साथ खुलकर होली खेली और एक दूसरे को गले लगाकार होली की शुभकामना दी।

इस मौके पर जवानों के लिए चाय नाश्ता और मिठाई का भी प्रबंध किया गया था। पुलिस अधीक्षक ने भी जवानों के गालों पर गुलाल रंग लगाया। पुलिस अधीक्षक ने जवानो से होली के त्यौहार पर सख्त ड्यूटी करने पर सराहना की उन्होंने कहा कि पुलिस आमजन की सुरक्षा में होली के त्यौहार पर तैनात रहे और शांतिपूर्ण त्यौहार संपन्न हुआ अब पुलिस जवान अपनी होली मस्ती और उमंग से खेलें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो