पुलिस जवानों-अधिकारियों को मिलेंगे सेवा पदक
बीकानेरPublished: Jul 14, 2023 11:35:59 am
पुलिस मुख्यालय की ओर से पुलिस जवानों व अधिकारियों को सेवा पदक से सम्मानित करेगा।


पुलिस जवानों-अधिकारियों को मिलेंगे सेवा पदक
बीकानेर। पुलिस मुख्यालय की ओर से पुलिस जवानों व अधिकारियों को सेवा पदक से सम्मानित करेगा। मंगलवार को पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने सेवा पदक के लिए नामों की घोषणा की है। पुलिस जवानों व अधिकारियों को यह पदक केन्द्रीय गृह मंत्रालय की ओक से उत्कृष्ट सेवााओं के लिए प्रदान किया जाता है। पुलिस मुख्यालय की और से 172 पुलिस अधिकारियों और जवानों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक और 164 को उत्कृष्ट सेवा पदक की घोषणा की गई है। जिनमें बीकानेर से 35 पुलिस अधिकारियों और जवानों का चयन किया गया है।