बीकानेर

जुआं पकडऩे गलत घर में घुसी पुलिस, महिलाएं चीखी तो खुला राज, लोगों ने पत्थर फेंके, निकाली पुलिस वाहनों की हवा

www.patrika.com/rajasthan-news/

बीकानेरNov 03, 2018 / 02:24 pm

dinesh

बीकानेर। शक के आधार पर जुआं की कार्रवाई करने पहुंची बीकानेर पुलिस के साथ बुरी हुई। पुलिस एक घर में जबरन घुसी, घर में महिलाएं और बच्चे थे। अचानक आई पुलिस से कारण पूछा तो पुलिस ने गाली—गलौच की और जबरन घर में जा घुसी। बाद में जब घर में कुछ नहीं मिला तो महिलाओं ने चीख पुकार मचा दी। उसके बाद तो कार्रवाई पुलिस के सिर आ पड़ी। ऐसे में पुलिस टीम ने भागकर जान बचाई। घटना नया शहर थाना पुलिस के साथ हुई।
मिली जानकारी के अनुसार नत्थुसर बास इलाके में रात करीब ग्यारह बजे पुलिस टीम एक घर में पहुंची। घर के लोग सो चुके थे। उसके बाद भी पुलिसवाले जबरन घर में घुस गए तो शोर शराबा हो गया। घर की महिलाएं और बच्चे चीखने लगे लेकिन उसके बाद भी पुलिसकर्मी नहीं माने।
आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने शराब पी रखी थी। जब शोर शराब मचा तो मौहल्ले के अन्य लोग भी वहां आ गए। बाद में मामला बढ़ा तो लोगों ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया। लोगों ने वीडिय़ो बनाना शुरू किया तो पुलिसकर्मियों ने अपनी नाम पट्टी उतारकर जेब में रख ली और वहां से दौड़ लगा दी। लोगों ने पथराव भी किया।
उधर लोगों ने पुलिस वाहनों के शीशे फोड़ दिए और हवा निकाल दी। बाद में अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। देर रात ही थाने पर शिकायत दी गई।

Home / Bikaner / जुआं पकडऩे गलत घर में घुसी पुलिस, महिलाएं चीखी तो खुला राज, लोगों ने पत्थर फेंके, निकाली पुलिस वाहनों की हवा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.