बुढ़ापे का सहारा बनेगी पुलिस, अकेले रहने वाले वृद्धजन का रखेंगे ख्याल
बीकानेरPublished: Jul 14, 2023 10:09:47 am
- एक पुलिसकर्मी-एक वृद्धजन अभियान
- हर शुक्रवार आईजी स्वयं करेंगे वृद्धजनों से मुलाकात


बुढ़ापे का सहारा बनेगी पुलिस, अकेले रहने वाले वृद्धजन का रखेंगे ख्याल
बीकानेर. अकेले रहने वाले बुजुर्गों का अब पुलिस सहारा बनेगी। इसके लिए बीकानेर रेंज के चारों जिलों में पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने एक पुलिसकर्मी-एक वृद्धजन अभियान शुरू किया है। इसमें सिपाही को अकेले रहने वाले बुजुर्ग या बुजुर्ग दम्पती की सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। साथ ही आईजी स्वयं प्रत्येक शुक्रवार को वृद्धजनों से मिलेंगे और हाल-चाल जानेंगे।