पॉलिटिकल डायरी बीकानेर... धर्म यात्रा के रंग में रंगे नेता
बीकानेरPublished: Mar 19, 2023 11:57:01 am
Bikaner News: अनूपगढ़ को जिला बनाने का सीधा असर आगामी लोकसभा चुनाव पर जरूर होता दिखा रहा है।


पॉलिटिकल डायरी बीकानेर... धर्म यात्रा के रंग में रंगे नेता
दिनेश कुमार स्वामी बीकानेर शहर की धुरी माने जाने वाला सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन धर्म यात्रा अगले सप्ताह होने जा रहा है। हिन्दू जागरण मंच के बैनर तले होने से भाजपा नेता भगवा ध्वज हाथ में उठाए इसमें शामिल होते ही हैं। कांग्रेसी भी जनमानस की भावना के चलते इसमें शिरकत करेंगे। इस सप्ताह दोनों दलों के नेता 22 मार्च को होने वाली धर्म यात्रा के प्रचार में उतर रहे है। शहर की संकरी गलियों से लेकर मॉडर्न बीकानेर के व्यास कॉलोनी क्षेत्र तक इस यात्रा का असर दिख रहा है। अगले दो दिन अब धर्म यात्रा की गूंज रहेगी।