scriptगेहूं की फसल की आड़ में अफीम की खेती, दो गिरफ्तार | Poppy cultivation under the guise of wheat crop, two arrested | Patrika News

गेहूं की फसल की आड़ में अफीम की खेती, दो गिरफ्तार

locationबीकानेरPublished: Apr 08, 2020 12:29:55 am

Submitted by:

Jai Prakash Gahlot

महाजन पुलिस की कार्रवाई

गेहूं की फसल की आड़ में अफीम की खेती, दो गिरफ्तार

गेहूं की फसल की आड़ में अफीम की खेती, दो गिरफ्तार

बीकानेर/महाजन। राज्य सरकार के डोडा-अफीम पर प्रतिबंध लगाने के बाद प्रदेश में डोडा-पोस्त की तस्करी बढ़ गई। तस्करों पर पुलिस ने नकेल कसनी शुरू तो तस्करों ने नया तरीका खोज निकाला। अब तस्कर खुद व दूसरे लोगों को मोटा लालच दिखाकर अफीम की खेती करा रहे हैं।
बीकानेर जिले में पिछले तीन महीने में अफीम की खेती करने वालों के खिलाफ जिला पुलिस की चौथी कार्रवाई है। मंगलवार को महाजन पुलिस ने जैतपुर गांव की रोही में एक खेत पर छापा मारकर खेत मालिक व काश्तकार को गिरफ्तार किया है। आरोपी खेत में गेहूं की फसल की आड़ में अफीम की खेती कर रहे थे महाजन सीआइ ईश्वरसिंह ने बताया कि हैडकांस्टेबल गंगाराम बिश्नोई एवं जैतपुर पुलिस चौकी के कांस्टेबल धोलूराम को मुखबीर जरिए सूचना मिली कि जैतपुर निवासी सद्दाम हुसैन ने डाबला की तरफ अपने खेत में कृषि कुआं लगा रखा है। खेत में गेहूं की फसल की आड़ में अफीम की खेती कर रहे हैं। इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को दी गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लूणकरनसर थाने के एसआई भूराराम के साथ महाजन पुलिस ने जैतपुर की रोही में सद्दाम हुसैन के खेत पर छापा मारा।
खेत से 1020 पौधे जब्त
सीआइ ने बताया कि खेत से 1020 अफीम के पौधे जब्त किए गए हैं। खेत मालिक सद्दाम हुसैन व श्रीगंगानगर जिले के ठुकराणा निवासी काश्तकार अकरम खां को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस में मामला दर्ज किया गया है।
आरोपियों ने की भागने की कोशिश
सीआइ ने बताया कि पुलिस ने जब खेत में दबिश तो आरोपियों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को घेराबंदी और पीछा कर दबोच लिया। आरोपी यह फसल किसके कहने पर बुवाई की और किसे बेचते रहे हैं। इस बारे में पूछताछ की जाएगी। आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो