8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहाड़ सा लक्ष्य, कछुए की चाल

प्रशासन शहरों के संग अभियान : अभियान को नगर निगम को 20 हजार पट्टे बनाने का मिला लक्ष्य निगम में 23 दिनों में बने है महज 04 पट्टे    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vimal Changani

•

Updated: 26 Oct 2021, 5:06 PM IST

पहाड़ सा लक्ष्य, कछुए की चाल

पहाड़ सा लक्ष्य, कछुए की चाल

बीकानेर. प्रशासन शहरों के संग अभियान को लेकर सरकार ने नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं को पट्टे जारी करने के लिए लक्ष्य आंवटित कर दिया है। नगरीय निकायों को 31 मार्च 2022 तक आंवटित किए गए लक्ष्य की प्राप्ति करनी है। अभियान अवधि में नगर निगम को 20 हजार पट्टे बनाने का लक्ष्य मिला है। निगम 02 अक्टूबर से अब तक 23 दिनों में महज चार पट्टे ही जारी कर पाया है। निगम की ओर से जारी किए गए सभी पट्टे कृषि भूमि नियमन से संबंधित है। 69 ए के तहत अब तक एक भी पट्टा जारी नहीं कर पाया है। निगम में जिस प्रकार पट्टे जारी करने को लेकर ढिलाई चल रही है, उसको देखते हुए नही लगता है कि निगम आवंटित पहाड़ से लक्ष्य का पचास फीसदी लक्ष्य भी प्राप्त कर पाएगा।

127 पट्टे रोज करने होंगे जारी

नगर निगम अगर सरकार की ओर से आंवटित लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा करना चाहे तो निगम को ३१ मार्च तक रोज 127 पट्टे जारी करने होंगे, तब लक्ष्य प्राप्त हो सकेगा। निगम को 20 हजार पट्टों का लक्ष्य मिला है। 26 अक्टूबर से 31 मार्च 2022 तक के 157 दिनों में निगम अगर राजकीय अवकाश के दिन भी पट्टे जारी करे तभी लक्ष्य प्राप्त हो सकता है, लेकिन अभियान अवधि में अब तक निगम की ओर से पट्टे जारी करने की स्थिति को ध्यान में रखते हुए लक्ष्य के आस पास पहुंचना भी असंभव लग रहा है।

69-ए पर अधिक दारोमदार

अभियान अवधि में निगम 69 -ए के तहत पट्टे जारी करने पर अधिक आस लगाए हुए है। निगम अधिकारियों को भी इस श्रेणी में अधिक से अधिक पट्टे जारी होने की उम्मीद है। निगम क्षेत्र का जोनल प्लान अब तक सामने नहीं आ पाया है। एेसे में खांचा भूमि, कब्जा नियमन, कच्ची बस्ती नियमन, स्टेट ग्रांट के पट्टे जारी करने की निगम सोच ही नहीं रहा है। निगम जानकारों का कहना है कि दिसम्बर के शुरूआत तक भी जोनल प्लान बन जाए तो भी 20 हजार पट्टे बनाना निगम के लिए संभव नहीं लग रहा है।