scriptProperty Locked In Cupboard, Opened And Distributed To Needy People | अलमारी में बंद था खजाना, पट खोला और ऐसा लुटाया कि लोग वाह-वाह कर उठे | Patrika News

अलमारी में बंद था खजाना, पट खोला और ऐसा लुटाया कि लोग वाह-वाह कर उठे

locationबीकानेरPublished: Aug 27, 2023 02:45:36 am

Submitted by:

Brijesh Singh

व्यास कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाली 75 वर्षीय पुस्तक प्रेमी चंदा पारीक ने पिछले पांच दशक में खरीदी पुस्तकों से ऐसी अनूठी पहल शुरू की है, जो दूसरों के लिए भी अनुकरणीय हो सकती है। पारीक ने सैकड़ों की संख्या में धर्म, भाषा आध्यात्म , देशभक्ति ,कहानी -कथा आदि विषयों पर खरीदी पुस्तकों की छंटनी करके लोगों तक पहुंचाया, जो पढ़ने के शौकीन थे।

अलमारी में बंद था खजाना, पट खोला और ऐसा लुटाया कि लोग वाह-वाह कर उठे
अलमारी में बंद था खजाना, पट खोला और ऐसा लुटाया कि लोग वाह-वाह कर उठे

बीकानेर. पुस्तक प्रेमियों के लिए स्थिति बहुत ही निराशापूर्ण और कष्टप्रद हो जाती है, जब परिवार अथवा आसपास इस परंपरा को आगे बढ़ने वाला कोई नहीं होता। लिहाजा, अलग-अलग विषयों पर खरीदी गई पुस्तकों के साथ रद्दी कागज सा बर्ताव होने लगता है। इस चिंता से मुक्ति पाने के लिए व्यास कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाली 75 वर्षीय पुस्तक प्रेमी चंदा पारीक ने पिछले पांच दशक में खरीदी पुस्तकों से ऐसी अनूठी पहल शुरू की है, जो दूसरों के लिए भी अनुकरणीय हो सकती है। पारीक ने सैकड़ों की संख्या में धर्म, भाषा आध्यात्म , देशभक्ति ,कहानी -कथा आदि विषयों पर खरीदी पुस्तकों की छंटनी की।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.