प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस बार बिजली का बिल बहुत अधिक आया है। कई लोगों के तो चार माह का बिल एक साथ भेज दिया गया। एक साथ इतनी राशि भरने में मुश्किल हो रही है। इतनी अधिक राशि कभी भी नहीं आई। बिजली कंपनी इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। इससे आम लोगों में रोष है। इस पर कंपनी के अधिकारियों ने समझाइश की एवं समस्या के निराकरण की बात कही। आश्वासन मिलने पर कॉलोनी के लोग शांत हुए और वहां से चले गए।