scriptprotest in bikaner | अनूठा प्रदर्शन - कीचड़ में बैठकर जताया विरोध | Patrika News

अनूठा प्रदर्शन - कीचड़ में बैठकर जताया विरोध

locationबीकानेरPublished: Jul 03, 2023 08:55:51 pm

Submitted by:

Atul Acharya

बारिश का पानी और कीचड़ कई दिनों तक सड़कों पर जमा रहता है। लोगों का आवागमन दूभर बना रहता है।

अनूठा प्रदर्शन - कीचड़ में बैठकर जताया विरोध
अनूठा प्रदर्शन - कीचड़ में बैठकर जताया विरोध

बारिश के दौरान पुरानी गिन्नाणी क्षेत्र सर्वाधिक प्रभावित होता है। निगम व जिला प्रशासन की अनदेखी के कारण हर बार क्षेत्रवासी परेशान होते हैं। बारिश का पानी और कीचड़ कई दिनों तक सड़कों पर जमा रहता है। लोगों का आवागमन दूभर बना रहता है। सोमवार को क्षेत्र निवासियों व दुकानदारों ने केसरिया हनुमान मंदिर के आगे अनूठा प्रदर्शन कर समस्याएं रखीं। मंदिर रोड के दुकानदार व मोहल्लेवासियों ने कीचड़ में ही बैठक विरोध प्रदर्शन किया। करीब पांच घंटे तक धरना चला। मौके पर एक भी निगम का अधिकारी नहीं पहुंचा। इससे क्षेत्रवासियों में रोष बढ़ गया।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.