scriptशहर में बनेंगे सार्वजनिक शौचालय | Public toilets in bikaner | Patrika News

शहर में बनेंगे सार्वजनिक शौचालय

locationबीकानेरPublished: Dec 16, 2016 11:47:00 am

Submitted by:

dinesh kumar swami

नगर निगम के महापौर सहित निगम अधिकारियों व पार्षदों के एक दल ने शहर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया

inspection

inspection

शहर के विभिन्न व्यापारिक स्थलों और व्यस्त मार्गों पर जल्द ही सार्वजनिक शौचालय बनाए जाएंगे।

इस संबंध में गुरुवार को नगर निगम के महापौर सहित निगम अधिकारियों व पार्षदों के एक दल ने शहर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर जगह की संभावनाओं को देखा। 
महापौर नारायण चौपड़ा ने बताया कि नगर निगम क्षेत्राधिकार में रहने वाले व्यापारी और जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्राधिकार में सार्वजनिक शौचालय बनाने की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी जा सकती है। 

इस संबंध में अगर कोई स्थान की जानकारी देना चाहे तो वह 0151 2226902,05 तथा 06 पर अवगत करवाया जा सकता है। 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो