scriptनाल एयरपोर्ट पर पांच मिनट रुके राहुल गांधी | Rahul Gandhi stopped for five minutes at Nal Airport | Patrika News

नाल एयरपोर्ट पर पांच मिनट रुके राहुल गांधी

locationबीकानेरPublished: Apr 30, 2019 10:03:02 am

Submitted by:

dinesh kumar swami

बीकानेर.नाल. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को दोपहर 1.57 बजे नाल एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंचे। राहुल गांधी एयरपोर्ट पर करीब पांच मिनट के लिए रुके।

Rahul Gandhi stopped for five minutes at Nal Airport

नाल एयरपोर्ट पर पांच मिनट रुके राहुल गांधी

बीकानेर.नाल. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को दोपहर १:५७ बजे नाल एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंचे। उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी थे। राहुल गांधी एयरपोर्ट पर करीब पांच मिनट के लिए रुके। इस दौरान कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत और देहात जिलाध्यक्ष महेन्द्र गहलोत को उनसे मिलने हवाई पट्टी तक जाने दिया गया। इसके बाद राहुल गांधी, गहलोत, पायलट और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे हेलीकॉप्टर में सवार होकर चूरू के लिए रवाना हो गए। कांग्रेस अध्यक्ष ने दोनों जिलाध्यक्षों से मुलाकात के दौरान यहां से कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए जुट जाने का संदेश दिया। हेलीकॉप्टर से चारों नेता बीकानेर से चूरू के सरदारशहर में चुनावी सभा को संबोधित करने गए।
सुरक्षाकर्मी रहे मुस्तैद
नाल एयरपोर्ट पर सोमवार को कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए। एयरपोर्ट निदेशक राधेश्याम मीणा ने बताया कि उप सुरक्षा अधिकारी विजय पाल, मैनेजर विवेक यादव, इंजीनियर नरेन्द्र चौधरी, उप प्रबंधक अनिता जिंझर, उप प्रबंधक सोमवीर काजला ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो