scriptबारिश के साथ ओलावृष्टि, तापमान में 11 डिग्री की गिरावट दर्ज | rain in bikaner | Patrika News

बारिश के साथ ओलावृष्टि, तापमान में 11 डिग्री की गिरावट दर्ज

locationबीकानेरPublished: Apr 16, 2019 11:30:18 pm

Submitted by:

Atul Acharya

बीकानेर. बीकानेर अंचल में मंगलवार दोपहर से लेकर देर रात तक तेज हवाओं के साथ बारिश, आेलावृष्टि हुई।

rain in bikaner

बारिश के साथ ओलावृष्टि, तापमान में 11 डिग्री की गिरावट दर्ज

बीकानेर. बीकानेर अंचल में मंगलवार दोपहर से लेकर देर रात तक तेज हवाओं के साथ बारिश, आेलावृष्टि हुई। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश से कई जगहों पर नुकसान भी हुआ है। दोपहर बाद रूक-रूक कर तेज हवाओं के साथ चल रही बारिश से शहर की सड़कों पर पानी जमा हो गया। जिससे एक बारगी तो यातायात ठप हो गया। बारिश व ओलावृष्टि से तापमान में 11 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों में तापमान यथावत रहने और आंधी, बारिश व ओलावृष्टि होने की संभावना है।
मंगलवार को शहर के जेएनवी, पवनपूरी सहित कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई। वहीं कई क्षेत्रों में बादलों की गर्जन के साथ २० से ३० किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। अधिकतम तापमान ३३.७ डिग्री व न्यूनतम तापमान २३.५ डिग्री सेल्सियस रहा। नाल व आस पास के गांवों में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी तेज गर्जना के साथ हुई बरसात और तेज हवाओं से कई जगह होर्डिंग गिर गए।

ट्रेंडिंग वीडियो